Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :”श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 31 वां भव्य वार्षिकोत्सव संकीर्तन” का शानदार आयोजन आगामी 22 दिसंबर को होगा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद! प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी “श्री श्याम दरबार – श्री श्याम प्रेम मंडल, सेक्टर- 7  फरीदाबाद” की तरफ से राजकीय स्कूल ग्राउंड (जनकल्याण मंदिर के सामने), सेक्टर- 7, फरीदाबाद में “श्री श्याम प्रभु खाटू वाले का 31 वां भव्य वार्षिकोत्सव संकीर्तन” का शानदार आयोजन आगामी 22  दिसंबर को रात्रि 8.30 से किया जा रहा है.
“श्री श्याम दरबार – श्री श्याम प्रेम मंडल, सेक्टर-7 फरीदाबाद” के चेयरमैन श्री श्याम भक्त  राहुल शर्मा ने बताया कि  इस भव्य कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए विभिन्न विभागों का गठन कर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक करने का निर्णय लिया गया है. श्री श्याम दरबार को सजाने एवं आकर्षक बनाने के लिए कारीगरों की टीम विशेष रूप से कोल्कता से बुलाई गई है, कार्यक्रम में विशेष रूप से श्री श्याम मंदिर समिति खाटूश्याम जी, राजस्थान के मंत्री प्रताप सिंह चौहान भी उपस्थित रहेंगे, इस कार्यक्रम में लगभग 6000 महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने फरीदाबाद एवं आस पास के इलाकों से आकर इस उत्सव में श्री श्याम भजनों का आनंद लेंगे।  राहुल शर्मा ने यह भी बताया कि  प्रत्येक वर्ष आयोजित किए  जाने वाले इस भव्य कार्यक्रम को देश के प्रसिद्ध भजन गायक कोलकाता से  संजय मित्तल,  रवि बेरीवाल,  सौरव शर्मा; जयपुर से  संजय पारीख, कानपुर से  राम पांडेय एवं चंडीगढ़ से  कन्हैया मित्तल अपने भजनो की अमृतवर्षा प्रवाहित करेंगे. आज एक बैठक आयोजित कर कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने के लिए समीक्षा की गई, इस अवसर पर मुख्य रूप से नितिन जिंदल, विनोद जिंदल,धर्मवीर शर्मा, कमल शर्मा, अशोक जोशी,  संतोष गुप्ता, बबलू पराशर,  प्रमोद गुप्ता,  हिमांशु शर्मा,  पुनीत बत्रा,  सतेंदर अग्रवाल उपस्थित थे.
PropellerAds

 

Related posts

फरीदाबाद : पहली दफा होने वाली मिसेज दिल्ली -एनसीआर शो में भाग लेने हेतु 100 से अधिक महिलाओं ने ऑनलाइन किया रजिस्टेशन।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : लोगों की पेयजल आपूर्ति की समस्या को दूर करने के लिए ट्यूबवैल लगवाने के लिए आवश्यक सर्वे करवाया जाएगा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नामांकन पत्र दाखिल करने से एक दिन पहले खुलवाए बैंक अकाउंट : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x