Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद व्यापार

फरीदाबाद:जिले में खुलेंगे 69 नए पेट्रोल पंप,इंडियन ऑयल के अधिकारियों ने की उद्योग मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 

फरीदाबाद: जिले में 69 नए पेट्रोल पंप खुलने जा रहे हैं, इंडियन ऑयल गुरूग्राम मंडल के उपमहाप्रबंधक आशीष कुमार और वरिष्ठ प्रबंधक पंकज भाटिया ने उद्योग मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात के बाद बताया कि 69 नए पेट्रोल पंप के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं जिनके लिए 24 दिसंबर 2018 तक लोग ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि नए पेट्रोल पंप खुलने से फरीदबाद जिले में सुविधाएं बढ़ेंगी तो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। उन्होने कहा कि इंडियन ऑयल ने इसके लिए सहायता केंद्र भी स्थापित किए हैं। विपुल गोयल ने कहा कि पेट्रोल पंप वितरित करने में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी।  उन्होने जिले में पेट्रोल पंप की संख्या बढ़ाने पर इंडियन ऑयल का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि फऱीदाबाद में सभी तरह की सुविधाओं और आधारभूत ढ़ाचे के विस्तार के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। 

PropellerAds

 

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:फरीदाबाद नगर निगम के 6 क्षेत्रीय कराधान अधिकारियों पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड के निवासियों को केंद्रीय भारी उद्योग एंव ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर देंगें 4 मार्च को होली का तोहफा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एक महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ खाया जहरीला पदार्थ, दो मासूम बच्चों की मौत, महिला की हालत गंभीर,पुलिस जांच में जुटी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x