Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : गीता जयंती महोत्सव की प्रदर्शनी का शुभारंभ रविवार को दोपहर 12 बजे उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री विपुल गोयल करेंगे।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने बताया कि 16 से 18 दिसंबर तक जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव को हर्ष और उल्लास के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है । गीता जयंती महोत्सव की प्रदर्शनी का शुभारंभ 16 दिसंबर को दोपहर 12 बजे हरियाणा सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री  विपुल गोयल करेंगे।
 उन्होंने बताया कि गीता जयंती महोत्सव में तीनों दिन प्रदर्शनी प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गीता जयंती महोत्सव में तीन दिवसीय सेमिनार का आयोजन भी किया जाएगा। सेमिनार 16 व 17 दिसंबर को सेमिनार दोपहर बाद 3  से 4  बजे तक आयोजित किया जाएगा। जबकि 18 दिसंबर को प्रातः 10  से 12  बजे तक सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। जिला उपायुक्त अतुल द्विवेदी ने बताया कि 17 दिसम्बर को सास्कृति कार्यक्रम सायं 6 से 8  बजे तक आयोजित किया जाएगा। 18 दिसंबर को दोपहर 12 से 12:15 बजे तक वैश्विक गीता पाठ का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 दिसंबर को शोभा यात्रा दोपहर बाद 2 से 5:30 बजे तक निकाली जाएगी। शोभा यात्रा एचएसवीपी ग्राउंड से एचएसवीपी मार्केट सेक्टर -17 से होते हुए हुडा कन्वेंशन सेंटर सेक्टर -12 फरीदाबाद तक निकाली जाएगी।  उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे  तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग ले। साथ ही गीता ग्रंथ के श्लोकों का आचरण अपने जीवन में आत्मसात करने का प्रयास करें।

Related posts

भारत के पहले शैक्षणिक नशा निरोधक एस्केप रूम – चक्रव्यूह का उद्घाटन डीजीपी शत्रुजीत की उपस्थिति में किया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉक्टर सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं को दिए बूथ जीतने के टिप्स

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा राज्य बिजली बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने राष्ट्र व्यापी हड़ताल का नैतिक समर्थन किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x