Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने नहरपार के गांव मादलपुर में अवैध रूप से विकसित किए जा रहे 5 कालोनियों में की भारी तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने आज मादलपुर में अलग -अलग जगहों पर तक़रीबन  15 एकड़ जमीनों पर विकसित किए जा रहे 5 कालोनियों में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में अंजाम दिया गया।
डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार का कहना हैं कि नहरपार इलाके के गांव मादलपुर में अलग -अलग जगहों पर तक़रीबन 15 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से 5 कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें अवैध रूप से 10 निर्माणधीन मकानों,रोड नेटवर्क,1 प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, बाउंड्रीवाल व 90 डीपीसी बने हुए थे जिसे उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ के दौरान वह स्वंय डियूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे जबकि तोड़फोड़ की देखरेख उनके कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार कर रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस बल का नेतृत्व भूपानी थाने के एसएचओ राकेश मलिक कर रहे थे।

Related posts

पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) स्तर पर विज्ञान विषय के चार नए पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वेब सीरीज “झोलाछाप” की स्टार कास्ट प्रमोशन के लिए पहुंची जे. सी. बोस विश्वविद्यालय

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध, यह यात्रा 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ होगी-डीजीपी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x