Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव बसंतपुर में 8 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से विकसित की गई दो कालोनियों में की तोड़फोड़।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद :डीटीपी इंफोर्स्मेंट ने गांव बसंतपुर में 8 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से दो कालोनियों को विकसित किए जा रहे थे जिसमें अवैध रूप से बनाए गए कई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई भारी पुलिस फोर्स के साए में किया गया हैं,अधिकारी की माने तो अवैध निर्माणों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डीटीपी इन्फ़ोर्मेंट नरेश कुमार की माने तो उन्हें सूचना मिली थी कि गांव बसंतपुर में करीब  8 एकड़ जमीनों पर दो कालोनियों को अवैध रूप से विकसित किया जा रहा था जिसमें दो प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, दो निर्माणधीन मकान, 50 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे जिसे आज उनकी देखरेख में उनकी टीम ने एक बुल्डोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया। उनका कहना हैं कि कार्रवाई के दौरान डियुटी मजिस्टेट के रूप में वह स्वंय मौजूद थे जबकि पुलिस फाॅर्स का नेतृत्व पल्ला थाने के  एसएचओ अनिल कुमार कर रहे थे।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा मेें आवासीय, व्यावसायिक व संस्थागत संपत्तियों की ई-नीलामी 26 अक्टूबर को

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग:पंजाब एण्ड हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायाधीश बीएस वालिया ने किया न्यायिक परिसर का निरीक्षण

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 18 प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले किए है, इनमें 7 आईएएस, 10 एचसीएस, 1 आईएफओएस अधिकारी शामिल है।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x