Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण व पार्षद हेमा बैंसला ने एक सड़क का शिलान्याश किया,लोगों ने उनका किया धन्यवाद।

  अजीत सिन्हा की रिपोर्ट

फरीदाबाद : अर्बन इंप्रूवमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन भारत भूषण व पार्षद हेमा बैंसला ने आज ग्रीन फील्ड कालोनी में 14. 50  लाख रूपए की लागत से बनने वाली एक सड़क का नारियल फोड़ कर शिलान्याश किया,वही, रोड नंबर -28 की एक सड़क बनने पर लोगों ने उनका धन्यवाद किया। इसके अलावा गेट नंबर -1 पर गेट लगाए जाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया। सतबीर सिंह का कहना है कि वह ग्रीन फील्ड कालोनी के मकान नंबर -2792 ए में वर्ष -2011 से अपने परिवार सहित रह रहे हैं,तभी से ही उन्होनें अपने पॉकेट में पक्की सड़कें नहीं देखा, इस  उबड़ खाबड़ सड़कों की वजह से यहां के निवासियों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा  था। कई बार ऐसा हुआ की छोटे -छोटे बच्चे साईकिल चलाते वक़्त निचे सड़क पर गिर जाते थे तो उन बच्चों को अच्छा ख़ासा जख्म हो जाता था। इसके अलावा जब भी इस रोड से बड़ी गाड़ियां गुजरती थी, उस गाडी के टायर के निचे आए पत्थर उछल  कर किसी को चोटें लग जाती थी। उनका कहना हैं कि इन सड़कों के निर्माण के लिए यूआईसी कंपनी के चेयरमैन भारत भूषण ने भागीदारी योजना के तहत सड़क बनाने का कार्य शुरू किया। जिसमें सड़क निर्माण की लगात जो आएगा उसका 70 प्रतिशत रकम यूआईसी कंपनी देगी और 30 प्रतिशत रकम वहां के निवासी गण देंगे,वह लोग इस योजना का लाभ उठाया और आज उनके पॉकेट की सड़कों बननी शुरू हो गई।

इस मामले में यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण का कहना हैं कि जिस सड़क का उन्होनें आज उद्घाटन  किया हैं उस सड़क का  नंबर -134 हैं और इस सड़क का निर्माण में कुल 14 ,50 लाख रूपए का खर्च आया हैं। उधर,तीन लाख 25 हजार रूपए की लागत से रोड नंबर -28 की तैयार की गई एक सड़क की ख़ुशी में वहां के लोगों ने उनका फूल माला पहना कर यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण व पार्षद हेमा बैंसला का धन्यवाद किया। इस दौरान आदित्य शर्मा, प्रेम शर्मा,सुनीता मलिक, भाजपा नेत्री गीतांजली शर्मा, कर्नल लिखी, सुशील कुमार, मंजू ,आभा के अलावा आदि दर्जनों  लोग  मौजूद थे। इसके अलावा ग्रीन फील्ड कालोनी के गेट नंबर -1 पर गेट लगाने का कार्य शुरू कर दिया  गया  हैं का उद्घाटन यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण व वार्ड नंबर की पार्षद हेमा बैंसला ने  संयुक्त  रूप से किया।
                 

Related posts

ओ पी भाटी बने फरीदाबाद कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अदलखा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ ही खोला मोर्चा, भाजपा सरकार को साबित किया निकम्मा-सुने वायरल वीडियो।   

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -30 ने एक फर्जी नंबर वाले ट्रक के तहखाने से अंग्रेजी शराब के 115 पेटियों को किया बरामद, दो तस्करों को पकड़ा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x