Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज दो अलग -अलग हादसों में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल।

  अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में आज दो अलग -अलग हादसों में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक कार वाले ने एक बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सेक्टर -21 के एक निजी अस्पताल में ईलाज हेतु भर्ती  कराया गया हैं। वहीँ, पुलिस ने मृतक बच्चे के शव को बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में पोस्टमार्टम हेतु रखवा दिया गया हैं।
चौकी इंचार्ज विजय पाल का कहना हैं कि उन्हें सूचना मिली कि गुरुकुल के कृत्रिम झील में आज दोपहर के समय एक मासूम बच्चा डूब गया हैं, इसके बाद वह अपने टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए और कृत्रिम झील में बच्चे की तलाश शुरू कर दी, काफी देर तक तलाशने के बाद  वह बच्चा मिल गया। बच्चे  का नाम वीरू हैं और उसकी उम्र करीब 7 -8 साल हैं। बच्चे का पिता इस वक़्त गुवाहटी में हैं और यहाँ वह अपनी मां के साथ शारदा कालोनी के एक मकान में रहता था। उनका कहना हैं कि पूछताछ में पता चला कि बच्चा वीरू कृत्रिम झील में हाथ धोने के लिए गया था,वहां पर उसका पैर फिसल गया और वह उसमें डूब कर मर गया। बच्चे के डेड बॉडी को पुलिस की पीसीआर गाडी में डलवा कर पोस्टमार्टम हेतु बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं।
इसके अलावा ग्रीन फील्ड कालोनी के 21 नंबर गेट के पास तेज रफ़्तार एक नई कार ने एक बाइक सवार को जबरदस्त टक्कर मार दी,जिससे बाइक सवार शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे एशियन हॉस्पिटल में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया हैं जहां पर उसका  ईलाज चल रहा हैं। चौकी इंचार्ज विजय पाल का कहना हैं कि पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया हैं और घायल बाइक सवार को इलाज के लिए एशियन अस्पताल में भर्ती  कराया गया हैं जहां पर उसका ईलाज चल रहा हैं, उनकी टीम घायल शख्स का ब्यान लेने के लिए एशियन हॉस्पिटल गई हुई हैं। 

Related posts

फरीदाबाद: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के अनुसार तुरंत कार्यवाही करें अधिकारी : पोलुशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने आज एक थाने में तैनात महिला एएसआई को 20000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :भाजपा नेता व रेलवे बोर्ड के सदस्य हरि निवास भड़ाना के छोटे भाई नरेंद्र भड़ाना की सड़क हादसे में मौत,अभी अंतिम संस्कार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x