Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:सावित्री पॉलिटेक्निक में आज हुआ प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पर जागरूकता शिविर का आयोजन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:एनआईटी नेहरू ग्राउंड स्थित सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमैन में आज प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत संस्थान के चैयरमेन एस एन दुग्गल,प्रधानाचार्य कमलेश शाह व खादी ग्रामोद्योग आयोग के प्रतिनिधि बलविंद्र सिंह,नरेंद्र सिंह,सोहन पाल,अनिल दलाल,मनजीत डबास ने दीप प्रज्वलित कर की। इस शिविर में लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया।
प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बलविंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम छात्राओं के लिए बहुत लाभकारी है। इससे छात्रा सूक्ष्म और लघु उद्योगों का लाभ उठा सकती है। इसके लिए छात्राओं को आनलाइन आवेदन करना होगा। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में रोजगार स्थापित करने के लिए इस योजना में 35 प्रतिशत तक अनुदान मिलता है। मॅन्युफॅक्चरिंग इकाई की स्थापना के लिए 25 लाख और सर्विस सेक्टर के लिए दस लाख तक की सहायता इस योजना के लिए बैंक के माध्यम से मिलता है। खादी ग्रामोद्योग आयोग की ओर से इस योजना के तहत प्रशिक्षण और मार्किटिंग को लेकर जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत कार्य करने वाली इकाई के उत्पादों की बिक्री के लिए खादी ग्रामोद्योग आयोग के भंडार,मेला प्रदर्शनी में सुविधाएं दी जाती है। इस मौके पर संस्थान की टीचर रीटा शर्मा, नीता गोसाई, रितु पूरी, नीलम गुप्ता, मंजू कोहली, मीना ठाकुर, विनीता,दिव्या मौजूद थी।

Related posts

फरीदाबाद: लोकतंत्र के महापर्व में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में दिखी खुशी की झलक

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पुलिसकर्मियों की सूझबूझ और तत्परता से हार्ट अटैक पीड़ित चौकीदार की बची जान, सम्मानित।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग:हरियाणा के सीईओ ने विधानसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची राज्यपाल को सौंपी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x