Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :रणबीर सिंह हुड्डा को किया कांग्रेसियों ने याद,कांग्रेसी नेता लखन सिंगला ने सैकड़ों के साथ किया प्रतिमा के समक्ष नमन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:महान स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत की संविधान सभा के सदस्य रहे स्व. चौ. रणबीर सिंह हुड्डा के जन्म दिवस पर आज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने सेक्टर-17 स्थित चौ. रणबीर सिंंह पार्क में स्व. रणबीर सिंह हुड्डा की प्रतिमा को पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला व अन्य कांग्रेसजनों ने केक काटा और स्वर्गीय हुड्डा की प्रतिमा के समक्ष जन सेवा के अपने मिशन को दोहराया। सिंगला ने कहा कि कांग्रेस वास्तव में भारत की संस्कृति है जिसे कभी भी दूर नहीं किया जा सकता है। जब जब कांग्रेस सत्ता से दूर हुई तब तब भारत में अनेक प्रकार के संकटों ने पैर पसारे। आज हम जिस सख्सियत को याद कर रहे हैं। वो न केवल हरियाणा बल्कि पूरे भारत का सम्मान हैं।
उनके पुत्र भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पौत्र दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा के लोगों की सेवा कर दिखा दिया है कि कांग्रेसी संस्कार ही जनसेवा सिखा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें कांग्रेसी होने पर नाज है। सिंगला व अन्य कांग्रेसियों ने कहा कि स्व. रणवीर सिंह हुड्डा एक युगपर्वतक, गांधीवादी व किसानों-मजदूरों के मसीहा थे, उन्होंने निस्वार्थ भाव से आम आदमी की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया था,ऐसे महान स्वतंत्रता सेनानी के आदर्शाे को हमें अपनाना चाहिए तभी एक सशक्त समाज का निर्माण संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज उनके द्वारा किए गए प्रयासों का ही परिणाम है कि हम आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। सिंगला ने उपस्थितजनों से आह्वान किया वह स्व. रणवीर सिंह हुड्डा के जन्म दिवस पर उनके आदर्शाे को अपनाने का संकल्प लेते हुए समाजहित व देशहित में कार्य करने का प्रण लें। इस अवसर पर नितिन सिंगला, रोहित सिंगला, योगेश ढींगडा, डालचंद डागर, रनबीर नागर, चेता सैनी, आसे सरपंच, ललित चौधरी, कपिल गुप्ता, राजबीर हुड्डा, संदीप वर्मा, बंटी ठाकुर, आदित्य हुड्डा, नरेंद्र ठाकुर, खुशबू खान, सुमन मौर्य, राजकुमार, शिव गुप्ता, मुकेश गर्ग, नरेश सैनी, विमल ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजेंद्र खारी, महेश ठाकुर, काका चोपड़ा, जैनुल हसन, अताउल्लाह, सतीश कुमार, ललित शर्मा, कपूरचंद अग्रवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related posts

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, फरीदाबाद सर्कल में कार्यरत सत्यपाल नरवत मुख्य ड्राफ्ट मैन बने।

Ajit Sinha

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल के समर्थन में विधायक राजेश नागर ने जुटाया जनसमर्थन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में परचम लहराने वाले युवाओं को किया गया सम्मानित

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x