Athrav – Online News Portal
Uncategorized

फरीदाबाद : अभी अभी :सेक्टर -27 सी के एक कंपनी में एक ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के कारण एक शख्स की मौत,एक शख्स गंभीर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सेक्टर -27 सी के एक कंपनी में आज सांय करीब 5 :30 बजे एक ऑक्सीजन सिलिंडर फटने के कारण एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया,घायल मजदूर को ईलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। इस वक़्त सराय थाना के एसएचओ दिनेश यादव मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में शुरू कर दी हैं।
एसएचओ दिनेश यादव का कहना हैं कि आज सांय तक़रीबन 5 :30 बजे नेशनल हाइवे -2 स्थित सेक्टर -27 सी के प्लाट नंबर -70 में एक कंपनी हैं, इस कंपनी में एक गाडी से ऑक्सीजन सिलिंडर को उतारा जा रहा था। इस दौरान उसमें से एक ऑक्सीजन सिलिंडर में जोरदार धमका हुआ और वहां पर कार्य कर रहे दो मजदूर इसके चपेट में आ गए जिसमें एक मजदूर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका कहना हैं कि वह अपने टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच में जुटे हुए हैं। इस घटना में मारे गए मजदूर के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे बादशाह खान अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं और घायल शख्स को उपचार हेतु एक अस्पताल में भर्ती करा दिया हैं जहां पर उसका ईलाज अभी किया जा रहा हैं।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से छः सिविल सर्जन/ पीएमओ के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए है।

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : मेले हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान-रामबिलास

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ : पेड़-पौधे धरती का श्रंगार एवं पर्यावरण प्रदूषण रोकने का आधार स्तम्भ हैं-विक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x