Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सूरजकुंड रोड स्थित श्री गोपाल गौशाला में शुक्रवार को बड़े धूमधाम के साथ गोपाष्टमी समारोह बनाया जाएगा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सूरजकुंड रोड स्थित श्री गोपाल गौशाला में शुक्रवार को गौपाष्टमी समारोह बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। प्रात 8 बजे से विद्वान ब्राह्मण वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन यज्ञ कर गौपाष्टमी समारोह की शुरुआत किए जाएंगे।
गौपाष्टमी के दिन भगवान् श्री कृष्ण ने गौ -पूजन कर गायों को चराया था,गौ -सेवा से घर में सुख -शांति आती हैं और घर के सारे क्लेश मिट जाते हैं। श्री गोपाल गौशाला के प्रेस सचिव रामेश्वर योगी ने बताया कि गौशाला में बीमार गायों के लिए सभी प्रकार की दवाईयां उपलब्ध हैं। गौशाला में फरीदाबाद -बल्लबगढ़ ,दिल्ली ,गुरुग्राम, नॉएडा ,पलवल,राजस्थान ,हरियाणा से गौ भक्त्त आकर गौ सेवा करेंगें। गौशाला के महासचिव तिलक राज बैंसला ने कहा कि गौपाष्टमी पर गऊ पूजन करने एंव गाय को गुड़ एंव हरा चारा खिलाने से मनुष्य के सारे कष्ट मिट जाते हैं। वहीँ गौशाला के संरक्षण पूरन चंद मित्तल ने सभी गौ भक्तों से अपील की हैं कि वह अपने पुरे परिवार सहित गौशाला में आकर गऊ पूजन कर पुण्य के भागिदार बने।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रेटर फ़रीदाबाद में तीसरी लहर का सामना करने के लिए आगे आया अम्मा हॉस्पिटल

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: जे.सी. बोस विश्वविद्यालय ‘विश्व शांति शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार’ से सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने कौशल को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण का अभियान शुरू किया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x