Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज से यूआईसी ने बढ़ते प्रदूषण को कम करने की दिशा में पेड़ों की धुलाई हेतु विशेष अभियान चलाया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :यूआईसी ने बढ़ते प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से ग्रीन फिल्ड कालोनी में पेड़ों की धुलाई करने के लिए आज से विशेष अभियान की शुरुआत की हैं। यूआईसी का यह अभियान अगले दस दिनों तक लगातार चलेगा। यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण का मानना हैं कि इससे ग्रीन फिल्ड कालोनी के साथ -साथ दिल्ली में भी बढ़ते प्रदूषण का स्तर काफी कम होगा।
यूआईसी के चेयरमेन भारत भूषण का कहना हैं कि ग्रीन फिल्ड कालोनी जोकि दिल्ली के बिल्कुल नजदीक हैं और दिल्ली में इन दिनों बढ़ते प्रदूषण के चलते बहुत ही बुरा हैं, इन प्रदूषण के कारण दिल्ली में ट्रकों को भारत सरकार ने 11 नवंबर तक प्रवेश बंद कर दिया हैं। इसका मतलब साफ़ हैं कि दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण में कमी लाना हैं। इस प्रदूषण के कारण फरीदाबाद -दिल्ली में आमजनों को सांस लेना बहुत ही मुश्किल हो रहा हैं। इस मुश्किल धड़ी में हम सभी लोगों का फर्ज बनता हैं कि बढ़ते प्रदूषण को कम करने की दिशा में जो भी कदम उठाए जा सकते हैं वह अवश्य उठाए। उनका कहना हैं कि इसी क्रम में उन्होनें आज से ग्रीन फील्ड कालोनी में पेड़ों की धुलाई के लिए विशेष अभियान चलाया हैं। इस कार्य में अभी चार टेंकरों को लगाए गए हैं।
उनका कहना हैं कि गठित टीम के साथ में बिजली के कर्मचारी भी होते हैं और पेड़ों की धुलाई से पहले वहां की बिजली की सप्लाई को बंद कर दी जाती हैं। इसके बाद जनरेटर को स्टार्ट करके टेंकर के मोटर से कनेक्ट कर दी जाती हैं ताकि पानी में प्रेसर बन सके और पाइप लेकर एक कर्मचारी टेंकर के ऊपर ऊंचाई पर चढ़ जाता हैं और उस पाइप के जरिए पानी के तेज बौछार से पेड़ों को धोने का कार्य किया जा रहा हैं। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि इससे पहले उन्होनें सड़कों के किनारे जमे हुए मिटटी के ऊपर टेंकरों से पानी का छिड़काव काफी हद तक किया गया था। इसके बाद ही पेड़ों की धुलाई के लिए विशेष अभियान चलाया गया हैं। उनका मानना हैं कि इससे बढ़ते प्रदूषण में थोड़ी बहुत तो जरूर कमी आएगी।

Related posts

फरीदाबाद : मुम्बई -दादरी रेलवे लाईन के आसपास आने वाले खेतों में खडी गेंहू की फसलों को रेलवे प्रशासन ने गांव प्रहलादपुर में बुल्डोजर से कुचला।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जलभराव की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए प्रशासन गंभीर, व्यापक स्तर पर हो रही कार्रवाई

Ajit Sinha

मंडलों में वक्ता तैयार करने के लिए भाजपा का प्रशिक्षण महा अभियान शुरू,पहले दिन 66 मंडलों मेंं कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x