Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :हरियाणा के उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने प्रेम नगर स्लम कॉलोनी की महिलाओं के साथ मनाया भैया दूज का त्यौहार


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : स्लम और कॉलोनी मेरे लिए वोट बैंक नहीं ,बल्कि यहां के निवासी मेरा परिवार हैं और मैं अपनी बहनों के साथ भैया दूज मनाने आया हूं। वोट मांगने तो जब आऊंगा तो अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर आऊंगा। ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा की प्रेम नगर कॉलोनी में व्यक्त किए जहां उन्होने कॉलोनी की महिलाओं के साथ भैया दूज मनाया। विपुल गोयल ने महिलाओं से विधिवत रूप से भैया दूज मनाने के बाद तोहफे में साड़ियां दी और कहा कि बहनों की समस्याओं के निदान की वो ईमानदार कोशिश करेंगे ।

उन्होने कहा कि अंतिम छोर तक विकास को ले जाना बीजेपी का संकल्प है और उसी नीति पर फरीदाबाद में भी विकास कार्य जारी हैं। उन्होने कहा कि त्यौहारों की खुशियां जनता के बीच बांटना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है,इसीलिए वो जनता के बीच ही हर त्यौहार मनाते हैं जिससे खुशियां बांटने के साथ जनता की समस्याएं जानने का भी अवसर मिलता है। उन्होने लोगों का स्वच्छ दीवाली मनाने के लिए आभार भी व्यक्त किया। इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए बीजेपी सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि 7 करोड़ से ज्यादा मुफ्त गैस कनेक्शन बांटना, करीब 8 करोड शौचालय बनाना, हर 20 किलोमीटर पर हरियाणा में महिला कॉलेज की स्थापना करना, गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को ₹6000 की राशि देना आदि कदम दिखाते हैं बीजेपी सरकार महिला उत्थान के लिए कितनी प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार की शक्ति के कारण हरियाणा में लिंगानुपात में भी क्रांतिकारी सुधार देखने को मिला है और जल्द ही यह बराबरी पर होगा। विपुल गोयल ने कहा की फरीदाबाद विधानसभा में सभी सेक्टरों, कॉलोनियों और गांव में युद्ध स्तर पर विकास कार्य जारी है और उनकी कोशिश है कि सभी बुनियादी समस्याओं पर काम करके उन्हें खत्म किया जा सके ।

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज सोमवार को 9 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : राष्ट्रभाषा हिन्दी को गर्व और गौरव के साथ अपनायेः प्रो. दिनेश कुमार

Ajit Sinha

37 वां सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला-उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी सुदेश धनखड़ ने मेले में की खरीदारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x