Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने एसी नगर और पटेल नगर के निवासियों के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :दीपावली पटाखे जलाने का नहीं बल्कि खुशियां बांटने का त्योहार है इसीलिए सभी को दीपावली पर स्वच्छता और संस्कार के संदेश के साथ स्वच्छ दिवाली मनानी चाहिए । ये विचार उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद विधानसभा की एसी नगर कॉलोनी में व्यक्त किए जहां उन्होंने कालोनीवासियों के साथ दीपावली मिलन समारोह मनाया। विपुल गोयल ने एसी नगर के साथ साथ पटेल नगर में भी स्लम निवासियों को मिठाई वितरित की । इस मौके पर विपुल गोयल ने सभी कालोनीवासियों को मिठाई भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। विपुल गोयल ने कहा कि इस दीपावली घर में स्वच्छता और महिला सम्मान का एक दीया जरूर जलाएं।
उन्होंने कहा कि आजकल महिलाओं के खिलाफ जिस तरह अपराध बढ़ते जा रहे हैं उसे देखते हुए हर घर में इस दीवाली महिला सम्मान का एक दिया जरूर जलाएं । विपुल गोयल ने कहा कि वो जनता के बीच रहकर जनता की सेवा करते हैं और त्यौहार मनाने की असली खुशियां तो जरूरतमंद लोगों के बीच आकर ही मिलती है। उन्होंने कहा कि स्लम निवासियों के साथ त्यौहार मनाने के साथ साथ बीजेपी सरकार ने कॉलोनियों में विकास के लिए भी युद्ध स्तर पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, सीवर सभी समस्याओं पर बीजेपी सरकार ने इतना काम किया है जितना पिछले 25 साल की सरकारें भी नहीं कर पाई।

Related posts

फरीदाबाद:भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा की जनता, कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का जताया आभार,फिर आएंगें राहुल।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद द्वारा HSDM के तहत चलने वाले 2 ट्रेनिंग सेंटरों पर मारा छापा

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनआईटी नगर निगम ने बड़खल झील के समीप अवैध रूप से बने 50 से अधिक फ्लैटों को पोकलेन व दो बुलडोजरों की सहायता से तोडा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x