Athrav – Online News Portal
Uncategorized हरियाणा

जूनियर (अंडर-20) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 5 फरवरी को

विनय सिंह भदौरिया , हरियाणा:  तीरंदाजी संघ के सचिव रामनिवास हुड्डा ने बताया की भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से 20 से 25 फरवरी तक महाराष्ट्र के सतारा में 39 वीं जूनियर (अंडर-20) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम भी भाग लेंगी. इस टीम के चयन के लिए ट्रायल 5 फरवरी (रविवार ) को इंडस इंजीनियरिंग कालेज, किनाना, जींद रोड, रोहतक में होंगे. उन्होंने बताया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हरियाणा के 8 टीमें जायेंगी जिनमे 4 टीम लड़कों की और 4 टीम लड़कियों की होंगी. संघ के जिला प्रधानों को भेजे गये एक पत्र में सचिव ने जानकारी दी है की इस ट्रायल में वह तीरंदाज भाग ले सकते हैं जिसका जन्म 1 जनवरी 1996 के बाद हुआ है. ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाडियों को आयु प्रमाण पत्र अपने संसथान के मुखिया से सत्यापित करके   लाना होगा. खिलाडियों के लिए हरियाणा का मूल निवासी होना भी जरुरी है.

Related posts

हिंदुस्तान पेट्रोलियम की पाइपलाइन से तेल चोरी में शामिल गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपित चढ़े पुलिस के हत्थे

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने प्राइमरी/जेबीटी तथा हैड टीचर के लिए सामान्य तबादला व रेशनलाइजेशन हेतु शेड्यूल जारी कर दिया हैं।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: हरियाणा पुलिस शीघ्र करेगी “सेफ सिटी” परियोजना की शुरुआत : डीजीपी शत्रुजीत कपूर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x