Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन ने किया ड्राइंग कम्पीटिशन के विजेता बच्चों को किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन तथा सामाजिक संस्था मिशन जागृति द्वारा एक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। डबुआ कालोनी स्थित ए.डी. सीनियर सैकेंडरी स्कूल में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक नगेन्द्र भड़ाना ने शिरकत कर उन विजेता बच्चों को सम्मानित किया जोकि उपरोक्त संस्थाओं द्वारा आयोजित ड्राईंग कम्पीटिशन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थानों पर रहे थे। ध्यान रहे कि गांधी जयंती के अवसर पर एनआईटी के शहीद राजा नाहर सिंह स्टेडियम में तीन ग्रुपों में हुई एक जिला स्तरीय द्वितीय ड्राइंग कम्पीटिशन का आयोजन किया गया था जिसमें जिले के प्राईवेट तथा सरकारी स्कूलों के 5360 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया था।

इस पारितोषिक वितरण समारोह की एक खास बात यह रही कि इस प्रतियोगिता में एक ही परिवार के तीन बच्चों में से दो ने प्रथम तथा एक ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने देवीपूजक परिवार का नाम रोशन किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद इंडस्ट्रियल टाऊन के प्रधान नरेन्द्र परमार, प्रोजेक्ट चेयरमैन नवीन गुप्ता, पूर्व प्रधान महेन्द्र सर्राफ, सचिव संजीव आहुजा, कोषाध्यक्ष संजय गर्ग, भारत शर्मा, अनुज सिंघल, तथा मिशन जागृति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुभाष श्योराण व सचिव प्रवेश मलिक आदि ने भी विजेता स्कूली बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह में मिशन जागृति के उन वॉलिंटियर्स को भी सर्टिफिकेट देकर उनकी हौंसलाअफजाईं की गई जिन्होंने इस प्रतियोगिता की बागडोर संभालकर इसको कामयाब बनाने में अपना योगदान दिया था।
इन वॉलिंटियर्स में मिशन जागृति के जिला उपाध्यक्ष राजेश भूटिया, महेश आर्य, आंचल बहुगुणा, बृजकिशोर, सरदार हैप्पी सिंह, विपिन, कंचन लखानी, प्रीति सिंह, विकास कुमार, अर्चना, अशांक राजपुत, धर्मवीर, गीता राणा, निर्दोष, अनुष्का, कंचन चौहान, काजल चौहान, हिमांशु, रूपाली सिंह, साक्षी सिंघल, जयभगवान, डालचंद,अनूप, मुकेश भाटी,गुरनाम सिंह,गुरमीत सिंह आदि विशेष रूप से शामिल थे। तीन ग्रुपों में बांटे गए इस ड्राईंग कम्पीटिशन /चित्रकला प्रतियोगिता के पहले ग्रुप में कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों को स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत,दुसरे ग्रुप के कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ तथा तीसरे ग्रुप में कक्षा 9 से 12वीं तक के बच्चों को पर्यावरण थीम दी गई थी जिनके विजेता निम्नलिखित हैं जिनको कि सम्मानित किया गया।

Related posts

हरियाणा: 25000 रूपए का इनामी व मोस्ट वांटेड अपराधी अरेस्ट

Ajit Sinha

विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी डे के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ समारोह।

Ajit Sinha

सोहना नगर परिषद के चुनाव से पहले आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में बतौर प्रभारी पहुँचे – पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x