Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने नवरात्रों, दर्जनों मीट की दुकानों को बंद कराए जालियों सहित मुर्गे -मुर्गियों को किया जब्त।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज सुबह 11 बजे नवरात्रों के मद्देनजर शहर के अलग -अलग हिस्सों में दर्जनों मीट की दुकानों को बंद कराए गए । इस दौरान नगर निगम ने मीट की दुकानों के बाहर जालियों में रखे गए मुर्गियों व मुर्गों को जालियों सहित जब्त कर लिया। यह कार्रवाई ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने भारी पुलिस फाॅर्स के साए में की हैं।
एसडीएम सतबीर मान के नेतृत्व में आज ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के तोड़फोड़ विभाग के एसडीओ ओ.पी. मोर, कनिष्ठ अभियंता डी. के. सोलंकी, सुनील नैन व सेनिट्री इंस्पेक्टर ने कल से नवरात्रों की शुरुआत हैं ,इसके मद्देनजर आज मीट की दुकानों को बंद कराने की शुरुआत ओल्ड फरीदाबाद की मीट मार्किट से की, इसके बाद बाइपास रोड, पल्ला, राहगीर कालोनी के अलावा आदि स्थानों पर मीट की दुकानों को बंद करा दिया। इस दौरान नगर निगम ने जालियों में रखे मुर्गी -मुर्गियों को जालियों सहित जब्त कर लिया। एसडीओ ओ.पी मोर बतातें हैं कि इस कार्रवाई के दौरान मीट विक्रेताओं को साथ -साथ चेतावनी दिए गए हैं कि नवरात्रों तक अपनी दुकानें बंद रखे,अन्यथा से बुधवार से जो भी मीटों की दुकानें खुली हुई दिखाई देगी,नगर निगम उसे सील कर दिया जाएगा। इस दौरान ओल्ड फरीदाबाद थाने के एसएचओ कुलदीप सिंह पुलिस बल का नेतृत्व कर रहे थे।

Related posts

फरीदाबाद : सेक्टर -16 में अरावली इंटरनेशनल स्कूल की बस ने साईकिल पर स्कूल जा रही 11 वीं क्लास की छात्रा को कुचला, गंभीर रूप से घायल।

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की घोषणा के तहत जिले के नंबरदारों को मिलेंगे स्मार्ट फोन : उपायुक्त जितेंद्र यादव

Ajit Sinha

एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने आज छापेमारी करके आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहे चार बुकी को अरेस्ट किया हैं।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x