Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद :मुजेसर थाना पुलिस ने फर्जी तरीके से नर्सिंग होम चलाने,मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ करने के जुर्म में किया गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :मुजेसर थाना पुलिस ने अवैध रूप से एक नर्सिंग होम चला कर मरीजों के जिंदगी से खिलवाड़ करने व प्रतिबंधित दबाइयों का इस्तेमाल करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस की माने तो आरोपी शख्स को आज अदालत में पेश किया गया जहां से अदालत ने उसे नीमका जेल भेज दिया। एसएमओ डा. संजीव भगत ने दर्ज मुकदमे में कहा कि सोहना रोड ,संजय कालोनी ,सेक्टर -23 स्थित श्री राम नर्सिंग होम हैं जिसे अवैध रूप से चलाया जा रहा हैं। इस सूचना के बाद उन्होनें एक टीम गठित की और वह अपने टीम के साथ उस नर्सिंग होम में छापा मारने के लिए पहुंच गए। छापेमारी के दौरान अस्पताल के संचालक ने उनके सामने कोई लाइसेंस शुदा कागजात पेश नहीं कर सका। उनका कहना हैं कि इसके बाद उन्होनें अपना जांच के दायरे को आगे बढ़ाया तो उन्हें वहां से प्रतिबंधित दवाइयां मिली। इससे प्रतीत होता हैं कि इस नर्सिंग होम में मरीजों के जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। मुजेसर थाना पुलिस ने आरोपी हते सिंह व संजीव कुमार के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 336 , 420,34 , 15 (2 ), 15 (3 ), एन्ड 16 ए ,18 सी व ड्रग एन्ड कास्मेटिक एक्ट तहत केस दर्ज कर ,आरोपी हेत सिंह को गिरफ्तार कर लिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद ब्रेकिंग: निगम चुनाव के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग ने दिए दिशा निर्देश।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: जेजेपी के महिला प्रकोष्ठ में 90 हलका अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच 56 ने चार डकैतों को गिरफ्तार कर, 22 लाख रूपए के कॉपर वायर व एक कंटेनर को किया बरामद ,पुलिस प्रवक्ता भूपेंद्र सिंह।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x