Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के एक फ्लैट के पास से आज तड़के एक सॉफ्ट वेयर इंजिनियर की स्विफ्ट डिजायर कार चोरी, केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज तड़के एक फ्लैट के सामने से एक स्विफ्ट डिजायर कार को अज्ञात चोर चोरी कर रफू चक्कर हो गए। कार मालिक अमित त्यागी को कार चोरी की सूचना उस समय मिली जब कार साफ़ करने के लिए उनका लड़का आया। इस संबंध में सूरजकुंड थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया हैं और इसके आगे की तैयारी शुरू कर दी हैं।
अमित त्यागी का कहना हैं कि वह मकान नंबर -2697, ब्लॉक ए,ग्रीन फील्ड कालोनी में रहते हैं,वह गुरुग्राम के एक मल्टीनेशनल कंपनी में सॉफ्ट वेयर इंजिनियर हैं और उनकी पत्नीं आरएला एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं,उनकी पत्नी आज प्रात तक़रीबन छह बजे बिस्तर से उठी तो उस समय कार साफ़ करने वाला लड़का आया हुआ था, उसको बोली की कार को जरा बढ़िया और जल्दी से साफ़ कर देना। इसके बाद लड़के ने जवाव में उन्हें बोला कि कार तो वहां पर नहीं हैं जहां पर प्रति दिन खड़ी रहती हैं। इसके बाद वह दोनों पति – पत्नीं आस -पास में अपनी कार को काफी तलाशने के बाद, ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी में कार चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद चौकी इंचार्ज राजेश बागड़ी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की छान बीन शुरू कर दी। इंचार्ज राजेश बागड़ी का कहना हैं कि कार चोरी के मामले में भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर, इसके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।

Related posts

फरीदाबाद: इज्जत को लूटने से बचाना चाहती थी, पर दरिंदे ने महिला की सिर को दीवार में दे मारा, और उसकी हत्या कर दी।

Ajit Sinha

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर शशिबाला तेवतिया सहित 6 लोगों को जननायक जनता  पार्टी से किया निष्कासित

Ajit Sinha

साइबर अपराध को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस की रफतार हुई तेज, हेल्पलाइन पर तैनात कर्मियों की संख्या की गई दोगुनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x