Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में बनते हुए सड़कों को देख कर लोग बेहद खुश हैं,चेयरमेन भारत भूषण,पार्षद हेमा की शुक्रिया करते नहीं थकते।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में शुक्रवार को यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण व पार्षद हेमा बैंसला ने विधिवत रूप से दो समेंटेट सड़कों का उद्घाटन किया, जोकि लगभग 24 घंटों में ही बन कर तैयार हो गई । तत्परता से बनाए गए दोनों सड़कों के लिए स्थानीय निवासी गण यूआईसी व पार्षद हेमा बैंसला की प्रशंसा करते हुए नहीं थकते।
यूआईसी के चैयरमेन भारत भूषण की माने तो शुक्रवार को प्रात 11 बजे ग्रीन फील्ड कालोनी में भागीदारी योजना के तहत दो समेंटेट सड़कें बनाई गई हैं, जिसमें सड़क नंबर -86 व 89 शामिल हैं, इन सड़कों के निर्माण में यूआईसी का 70 व स्थानीय निवासियों के 30 प्रतिशत हिस्सा हैं। वहीँ, कुलदीप सिंह की माने तो यह सड़कों पिछले 15 -16 सालों से उनके सामने तो बिल्कुल नहीं बनी,जबकि इससे पहले से भी इस पॉकेट में काफी लोग रह रहे हैं के मुताबिक़ इससे पहले भी यह सड़कें नहीं बनी थी और अब अपने सामने इन सड़कों को बनते हुए देख कर यहां के तक़रीबन सभी लोग बेहद खुश हैं। इस अवसर यूआईसी के चैयरमेन भारत भूषण, पार्षद हेमा बैंसला, पूर्व पार्षद कैलाश बैंसला, डॉ. विजय शर्मा, कुलदीप सिंह , योगेश गुप्ता , राजेंद्र सिंह , आर. पी. पाहवा, संजीव सूरमा , आर. पी. चौधरी व राज कुमार के अलावा आदि निवासीगण मौजूद थे।

Related posts

ग्रीन फिल्ड कालोनी के निवासियों व व्यापारियों को कोरोना से मिले दर्द को थोड़ा कम कर सकें,तो अच्छा लगेगा: भारत भूषण  

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने वीसी के माध्यम से प्रदेश भर के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वर्ष 2024 में केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा चयनित ‘बैस्ट पुलिस थाने‘ बल्लभगढ़ पुलिस थाने को इस अवसर पर किया सम्मानित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x