Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : इंटलीजेंस ब्रांच ने गांव नाथुपुर स्थित सब्जी के एक दुकान में छापा मार कर 56 किलो 600 ग्राम गांजा सहित एक पकड़ा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : इंटलीजेंस ब्रांच के निरीक्षक सुदीप सिंह की टीम ने आज गांव नाथुपुर स्थित सब्जी मंडी की एक दुकान में छापा मार कर बेहतरीन क़्वालिटी के गांजा भारी मात्रा में बरामद किए हैं, साथ में एक गांजा तस्कर को भी गिरफ्तार किया हैं । पकडे गए तस्कर के खिलाफ डीएलएफ फेस -3 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया हैं।
इंचार्ज सुदीप सिंह की माने तो उन्हें सूचना मिली थी कि गांव नाथुपुर स्थित सब्जी मंडी के एक दुकान में एक शख्स नशीला पदार्थ खुलेआम बेच रहा हैं ,के बाद उन्होनें मुखबिर की सूचना को सही मानते हुए तुरंत एक टीम गठित की और मुखबिर के द्वारा बताए गए स्थान पर छापा मारी की कार्यवाही के लिए भेज दिया । उनका कहना हैं कि उनकी टीम ने छापामारी के दौरान वहां से भारी मात्रा में गांजा के पत्ती मिले हैं,जो कि अच्छी क़्वालिटी के थे। जब बरामद की गई गांजा का वजन किया गया तो कुल 56 किलों 600 ग्राम निकला। उनका कहना हैं कि पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम नितेश कुमार निवासी लखी सराय, बिहार बताया हैं।

Related posts

भूमिगत केबल बिछाने के फरीदाबाद सर्कल को 2888 करोड़ रुपये का बजट आवंटित, प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास

Ajit Sinha

जिला में मतदान के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में सभी 1333 मतदान केंद्रों की वेबकास्टिंग का रहा विशेष योगदान

Ajit Sinha

प्रधान सलाहकार डी.एस ढेसी ने गुरुग्राम जिला में जारी विकास कार्यों की प्रगति की समन्वय समिति की बैठक में की समीक्षा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x