Athrav – Online News Portal
हरियाणा

चंडीगढ़ : पुलिस महानिदेशक बी. एस संधू ने आज 7 निरीक्षकों सहित 11 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं , तबादले की लिस्ट पढ़े


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़ : पुलिस महानिदेशक बलजीत सिंह संधू ने आज तुरंत प्रभाव से 7 इंस्पेक्टरों सहित 11 पुलिस कर्मियों के तबादले किए हैं, हालांकि दो निरीक्षकों व दो सहायक उप निरीक्षकों के तबादले साथ के साथ रद्द कर दिए गए हैं। इस तबादले की लिस्ट आप स्वंय पढ़ सकते हैं।
तबादले लिस्ट के अनुसार निरीक्षक अजीत सिंह को भिवानी से बदल कर एसवीबी, निरीक्षक देवेंद्र को एसवीबी से बदल कर अंबाला,निरीक्षक बिजेंद्र को फरीदाबाद से हटा कर जींद,निरीक्षक चंद्र प्रकाश को अंबाला से बदल कर कुरुक्षेत्र, महावीर सिंह को यमुनानगर से बदल कर कैथल, निरीक्षक राजेंद्र को चरखी दादरी से बदल कर सोनीपत लगाए गए हैं व दो निरीक्षकों के तबादले ललित व जोगिंदर सिंह को कैंसिल कर दिए गए हैं, इसके अलावा एक उप निरीक्षक योगेंद्र को चरखी दादरी से बदल कर सोनीपत, सहायक उप निरीक्षक राजकुमार को रोहतक से बदल कर पीटीसी सोनारिया लगाया गया हैं और सहायक उप निरीक्षक विनोद व हरपाल के तबादले रद्द कर दिए गए हैं।

Related posts

फरीदाबाद : बल्लमगढ़ के विधायक मूलचंद शर्मा द्वारा रखी गई लगभग 83 करोड़ रुपए की मांगों को राज्य मंत्री ने पूरा करवाने का आश्वासन दिया।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने लॉकडाउन में साइबर अपराध से बचने के लिए जारी की एडवाइजरी: एडीजीपी

Ajit Sinha

सीएम मनोहर लाल ने किसान भाईयों से अपील की है कि इस संकट के समय वे अपने आंदोलन को समाप्त करें, वापिस घर लौटें ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x