Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : 36 घंटों से भी कम वक़्त में लड़की के साथ हुए गैंग रेप के 4 में से 3 आरोपियों को उनकी टीम ने धर दबोचा,सीपी अभिताभ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :मंगलवार की रात आगरा कैनाल के समीप एक लड़की के साथ हुए गैंग रेप के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। तीनों आरोपियों के उम्र तक़रीबन 25 साल हैं और दसवीं तक के पढाई किए हुए हैं, इस केस में एक आरोपी अभी भी फरार हैं, जिसे पकड़ने के लिए जगह – जगह छापेमारी की जा रहीं हैं। यह खुलासा पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज सेक्टर -21 सी स्थित अपने कार्यालय के कांफ्रेंस हॉल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया।
पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लों ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मंगलवार की रात को एक लड़की अपने बॉय फ्रेंड के साथ बाइक पर सवार होकर दवाई लेने के लिए आगरा कैनाल के रास्ते सेक्टर -3 से आईएमटी की तरफ जा रहीं थी, क्यूंकि वह सुनसान जगह था और वह भी रात का वक़्त था ,वहां चार लड़कों ने उसकी बाइक को रोक कर लड़के के साथ मार पीट शुरू कर दी, तीन लड़कों ने लड़के को पकड़े रखा और उनमें से एक लड़के ने लड़को को खींच कर वहीँ के झाड़ियों में ले गए और उसके बलात्कार किया। उनका कहना हैं कि इसके बाद बाकि के लड़कों ने एक -एक करके उस लड़की के साथ बलात्कार किया। इस मामले में लड़की के परिजन को शक था कि कहीं लड़की के फ्रेंड भी इस वारदात में सम्लित न हो ,उस वजह से उसे भी इस केस शामिल किया गया था ,पर उसकी संग्लिप्ता अभी तक के जांच में ऐसा कुछ नहीं आया हैं।
उनका कहना हैं कि इस केस में एसआईटी गठित की गई थी और चारों आरोपियों को पकड़ने के लिए 7 टीमें गठित की गई थी, उनकी इन टीमों ने कड़ी मेहनत के बाद मात्र 36 घंटों में ही तीन आरोपियों को पकड़ लिया और चौथे आरोपी को पकड़ने के लिए उनकी क्राइम की टीम जगह -जगह छापेमारी कर रही हैं संभवता हैं वह भी पुलिस के गिरफ्त में जल्द ही होंगें। उनका कहना हैं कि इस केस को सुलझाने व आरोपियों को पकड़वाने में टेक्निकल विभाग में एक हवलदार दिनेश ने निभाई हैं,जल्द ही बाकि के टीमों के साथ प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा और उसकी प्रमोशन की सिफारिश भी की जाएगी।

Related posts

हरियाणा के इतिहास में पहली बार बड़ी संख्या में परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी- चेयरमैन हिम्मत सिंह

Ajit Sinha

फ़रीदाबाद के सभी 20 मंडल अध्यक्षों ने बीजेपी के ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की उपस्थिति में मंडल कार्य कारिणी की घोषणा की।

Ajit Sinha

फरीदाबाद एस्टेट वेलफेयर एसोसिएशन अपने 35 वें वर्षगाठ पर 25 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन-आकाश गुप्ता

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x