
फरीदाबाद :जागो फरीदाबाद की मुहिम आज भी जारी रही, रोटी बैंक वूढ़ेना गांव की भागीदारी से। आज की इस मुहीम में हिस्सा लिया, उनके नाम ऐ के गौड,सरपंच यशपाल खाटाना, अविन्दर सिंह चंदीला,हेमन्त सैनी,योगी ठाकुर,पवन चंदीला,सत्य भड़ाना,निखिल शर्मा,हमारा मकसद हैं आम जनता मे जागरूकता फैलाना ताकि अधिक से अधिक लोगो मे जमीनी मुद्दे चर्चा का विषय बने जैसे अरावली, टूटी सड़के, गंदगी और बदहाली, असुरक्षित वातावरण, दुषित पेयजल, महँगी और दुर्लभ स्वाथ्य सेवाएं, सरकारी स्कूलों की दुर्दशा ।
किसी भी जात या पात के व्यक्ति इस से अछूते नही है। ये रोजमर्रा की समस्याये आम आदमी को बीमार बना रही हैं। हमारा प्रयास हे चुनावो मे प्रचार की भेड़ चाल मे जमीनी मुद्दे कही खत्म ना हो जाये, उनको जनता के दिमाग मे बनाये रखना बहुत आवश्यक हैं। जिन मुद्दो पर पाच साल दुखी थे उनपर ही वोट करना है इस बार हमें न की नेताओ के भाषणो मे आकर गुमराह होना।