Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एक कंपनी में महिला स्टाफ की लात -घूसों से जमकर की पिटाई,पुलिस महिला को बचा कर लाइ ,महिला पुलिस जांच कर रहीं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : मेवला महाराज पुर स्थित एक कंपनी में कंपनी के ही अधिकारी के द्वारा महिला स्टाफ के साथ मारपीट करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। मारपीट किए जाने के कारण का तो अभी तक पता नहीं चल सका हैं। इस मामले की जांच महिला थाना,सेक्टर -16 की पुलिस कर रहीं हैं।
खबर हैं कि पीड़ित महिला जिस कंपनी में नौकरी करती हैं, उसी कंपनी के सीनियर अधिकारी से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई, दोनों के बीच बहस इतना जाएदा बढ़ गया,जो मारपीट में बदल गया। मालूम हुआ हैं कि महिला कर्मचारी को उसी के बोस ने लात -घूसों से जमकर पिटाई कर दी और मामला इतना जाएदा बढ़ गया की पीड़ित महिला कर्मचारी ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन से अपने साथ हुई मारपीट की सूचना दे दी, इसके बाद सेक्टर -28 पुलिस चौकी की पुलिस उस कंपनी में पहुंच गई और पीड़ित लड़की को अपने साथ ले आई और इसके आगे की जांच के लिए महिला थाना पुलिस ,सेक्टर -16 को सौप दिया ,इसके आगे की जांच महिला थाने में महिला पुलिस कर रहीं हैं।

Related posts

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मानवता की मिसाल: तीन बच्चों की गुमशुदा “गर्भवती” मां को परिवार से मिलवाया।

Ajit Sinha

हरियाणा: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में आज तुरंत प्रभाव से 6 एसडीओ के तबादले किए गए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

आर्म्स लाइसेंस धारकों ने अपने-अपने आर्म्स को अगले दो दिनों के अंदर नजदीक के थानों में जमा कराए,अन्यथा कार्रवाई होगी।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x