Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने नौकर पर कातिलाना हमले करने के आरोपी को प्रॉपर्टी डीलर बाप -बेटे को किया गिरफ्तार किया हैं।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : डीएलएफ क्राइम ब्रांच ने आज दो दिन पूर्व नवीन नगर इलाके के ॐ एन्क्लेव पार्ट -2 में एक शख्स को तीन गालियां मारने के मामले प्रॉपर्टी डीलर बाप -बेटे को गिरफ्तार किया हैं। पकड़े गए दोनों आरोपियों को पुलिस ने बदरपुर मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किए हैं। आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर,पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
इंचार्ज नवीन कुमार बतातें हैं कि उनकी टीम ने प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र कुमार अग्रवाल उर्फ़ लाला व उनके बेटे अंकुश अग्रवाल उर्फ़ गौरव निवासी मकान नंबर -228 ,ब्लॉक ए ,गली नंबर -09 ,सौरभ बिहार ,थाना जैतपुर ,नई दिल्ली को गिरफ्तार किए हैं। उनका कहना हैं कि पूछताछ के दौरान आरोपी बाप -बेटे ने पुलिस को बताया कि वह दोनों बीते 14 सितंबर को प्रात 6 -7 बजे के करीब नवीन नगर स्थित अपने प्लाट पर गए और अपने नौकर वीरेंद्र को बलबीर के प्लाट से इट उठा कर लाने को कहा, जैसे वीरेंद्र ईटों को उठाने लगा तो संजय के नौकर राजेंद्र ने उसे ईंटों को उठाने से मना कर दिया।
राजेंद्र ने उससे कहा कि यह इट का ढेर बलबीर का हैं और इन ईटों को वह उठाने नहीं देगा। उनका कहना हैं कि दोनों के बीच इस बात को लेकर गाली गलौज शुरू हो गई ,के बाद नौकर राजेंद्र ने उसके पिता सुरेंद्र को धक्का दे दिया।
फिर उससे सहन नहीं हुआ, आरोपी अंकुश अग्रवाल ने अपने पास रखे हुए देशी कट्टे से एक गोली जमीन पर में चलाई ,दूसरी गोली उसके पैर में मार दी, इसके बाद वह अपने पिता सुरेंद्र अग्रवाल को बाइक पर बिठा कर जाने लगा तो राजेंद्र ने उसे फिर से घेर लिया और उसे कहने लगा कि जाता कहा हैं , अभी पुलिस को बुला रहा हूँ। इसके उसने एक गोली उसके आंख के ऊपर मार दी और दोनों बाप -बेटे मौके से फरार हो गए। उनका कहना हैं कि घायल राजेंद्र का इलाज अभी दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती चल रहा हैं।

Related posts

फरीदाबाद: वरिष्ठ अधिवक्ता आर.एस.नागर के जिला अदालत में वकालत करते 50 वर्ष पूर्ण होने पर किया सम्मानित।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:आरडब्लूए के प्रधान अब दो साल अधिक अपने पदों पर नहीं रह सकेंगें, विधानसभा में बिल जल्द पेश होगा-देखें वीडियो

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जीवन समाप्त हो चुके आयुध भंडार को ध्वस्त किया जाएगा : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x