Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी रेलवे अंडरपास में बारिश के पानी भरे होने के कारण हो रहे हादसे को लेकर सैकड़ों लोगों ने की नारेबाजी, ज्ञापन सौपा।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी के निवासियों ने आज आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना के नेतृत्व में रेलवे अंडर पास में बारिश के पानी भरे होने कारण हो रहे हादसे को लेकर सेक्टर -12 स्थित लधु सचिवालय पर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जिला उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी के नाम बड़खल एसडीएम अजय कुमार व एनआईटी नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर संदीप अग्रवाल को ज्ञापन सौपा।
प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि ग्रीन फ़ील्ड कालोनी में तक़रीबन छह हजार से अधिक परिवार के लोग रहते हैं, इनमें ज्यादात्तर लोग नौकरी पेशा वाले लोग हैं, इन लोगों को रोजना नेशनल हाइवे -2 की तरफ आने -जाने के लिए रेलवे अंडर पास के रास्ते गुजरना पड़ता हैं पर कई बार बारिश का पानी उसमें 7 -8 फुट तक भर जाता हैं और वहां पर काफी समय तक पानी खड़ा रहता हैं। उनका कहना हैं कि ऐसे हालत में आम लोगों को अंडर पास में पानी का अंदाजा नहीं रहता हैं और वह अपनी कार को पानी में इस पार से उस पार करने के लिए घुसा देते हैं और उनकी बीच में कार व आदि गाडी फंस जाती हैं और कई बार लोगों के जान जोखिम में पड़ आती हैं। यह तो कार वालों की समस्या हैं पर पैदल आने जाने वाले लोग मजबूरन रेलवे लाइन को पार करके, इन हालतों में आते जाते हैं और ट्रैन के चपेट में आकर अपनी जान गवां देते हैं।
इससे पहले एक महिला की ट्रैन की चपेट में आ जाने के कारण मौत हो चुकी हैं और बुधवार को सुबह के वक़्त करीब 11 बजे कृष्णा नामक महिला की ट्रैन की चपेट में आ जाने से उसकी पैर कट गई । उनका कहना हैं कि यह समस्या ग्रीन फील्ड कालोनी के निवासियों के लिए अब आम बात हो गई हैं और यह अंडर पास ग्रीन फील्ड कालोनी के लोगों के लिए श्राप बन गई हैं यहां कोई न कोई हादसा रेलवे अंडर पास में पानी भरे होने के कारण होता ही रहता हैं। आज रोज -रोज की घटनाओं से परेशान होकर सैकड़ों ग्रीन फील्ड कालोनी के निवासियों ने सेक्टर -12 स्थित लधु सचिवालय पर जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबजी की और जिला उपायुक्त अतुल कुमार द्विवेदी के नाम बड़खल एसडीएम अजय कुमार व एनआईटी नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर संदीप अग्रवाल को ज्ञापन सौपा। उनका कहना हैं कि इस दौरान उनके साथ सरदार जोगिंद्र सिंह , सरदार राजेंद्र सिंह , राज कुमार यादव , बी. के। टंडन , अनुराधा खंडूजा , सुचित्रा , पियूष तुलसियान , जितेंद्र ,अशोक पंडित , सुरेश , नूतन शर्मा ,वाय. के. अरोड़ा के अलावा सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जमाई कालोनी को जल्द तोडा जाएगा, पुलिस ने तोड़ने से पहले की फ्लैग मार्च।

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस ने आज 3 क्विंटल 13 किलोग्राम गांजा सहित 2 तस्कर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: “अब किसी को डांटना नहीं पड़ेगा आई लव यू’ और फांसी के फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x