Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : लड़की को अपने बॉय फ्रेंड के साथ कार में बैठते हुए देख पिता को लगा की उसकी लड़की को किसी ने अपहरण कर लिया,लड़की घर पहुंची।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : सराय थाना क्षेत्र के बाईपास रोड से आज दोपहर के एक बजे एक लड़के के साथ गर्ल फ्रेंड्स को कार में बैठती हुई दिखाई देने पर लड़की के पिता ने पुलिस कंट्रोल में फोन कर दिया की उसकी बेटी का अपहरण हो गया हैं। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई पर इसके कुछ देर के बाद ही लड़का -लड़की दोनों घर पहुंच गए पर लड़की के पिता ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं,बल्कि पुलिस से कहा कि उन्हें गलत फहमी हो गई थी।
एसएचओ महेश कुमार का कहना हैं कि आज दोपहर के एक बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार में एक लड़के के साथ अपनी लड़की को बैठते हुए बाईपास रोड पर देख लिया। लड़की के पिता ने सोचा की उनकी लड़की को किसी ने अपहरण कर लिया। उन्होनें तुरंत लड़की की अपहरण की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी।उनका कहना हैं कि जांच के दौरान पता चला कि लड़की अपने दोस्त के साथ कार में बैठ कर जा रही थी इस दौरान पिता ने अपनी लड़की को कार में बैठे हुए देख लिया। इससे उन्हें लगा कि किसी ने उनकी लड़की का अपहरण कर लिया हैं और उन्होनें पुलिस को लड़की की अपहरण होने की सूचना पुलिस को दे दी। इस बीच लड़की अपने घर पहुंच गई। उनका कहना हैं कि दोनों बाप -बेटी दिल्ली के मोड़बंद के रहने वाले हैं और वह लोग पुलिस से कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

Related posts

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने यमुना बाढ़ पीडि़त गांवों का दौरा कर किसानों व ग्रामीणों से की मुलाकात

Ajit Sinha

फरीदाबाद में वैध -अवैध सब्जी मंडियों के खुले होने से भी कोरोना वायरस फ़ैलाने का खतरा, आम लोग अब भी घूमते हैं, देखिए वीडियो। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एमडीयू के तुगलकी फरमान पर एनएसयूआई की हैट्रिक जीत, अत्री

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x