Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया हैं जो चाय व टॉफी में नशीला पदार्थ खिला कर सामानों को लूट, दो गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बॉर्डर ने आज एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया हैं जो भोले -भाले लोगों को धोखे से चाय व टॉफी में नशीला पदार्थ मिला कर खिला देते थे और उनके सामानों से भरा बैंग लूट कर फरार हो जाते थे। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने पकड़े गए दोनों लुटेरों के पास से लूट के 3000 रूपए नगद व एक बैंग बरामद किए हैं।
प्रभारी संदीप चहल का कहना हैं कि उनकी टीम ने आज विजय उर्फ़ लेफ्टी व सुरेश उर्फ़ गुल्लू निवासी गांव मलिक पुर ,पतिजा खुर्द ,जिला गोंडा ,उत्तरप्रदेश हाल किराएदार सी -36 ,गली न. प्रेम नगर, 3 हिंद बिहार ,सुलेमान गिरी , दिल्ली 85 को गिरफ्तार किए हैं। उनका कहना हैं कि उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ सराय थाने मे मुकदमा नंबर -695 दर्ज हैं , दिनांक 18 अगस्त 2018 , जिसमें भारतीय दंड सहिंता की धारा 328 व 379 को दर्शाए गए हैं में गिरफ्तार किए गए हैं। उनका कहना हैं कि यह लोग बस अड्डे व रेलवे स्टेशन पर जिनके पास अच्छा खासा सामान होता था। उनके पास जाकर बैठ जाते थे और उन से धीरे -धीरे बातचीत शुरू कर देते थे फिर थोड़ी देर के बाद ऐसा लगता कि यह लोग एक दूसरे को लम्बें वक़्त से जानते हैं, यह लोग एक साथ फिर चाय पीने के लिए चले जाते थे और चुपके से उनके चाय में नशीला पदार्थ मिला देते थे और वह स्वंय चाय को पी जाते थे तथा एक टॉफी जिस में पहले से ही नशीला पदार्थ मिला होता था जिसे चुसने के लिए दे देते थे। उनका कहना हैं चाय व टॉफी चुसने के बाद वह लोग बेहोश हो जाते थे और आरोपी विजय उर्फ़ लेफ्ट व सुरेश उर्फ़ गुल्लू उनके सामानों को लेकर फरार हो जाते थे। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने कबूल किया हैं कि इससे पहले दिल्ली , गाजियाबाद व नॉएडा में कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

Related posts

फरीदाबाद: वोकल फार लोकल उत्सव नव वर्ष पर दिल्ली में : डीसी विक्रम सिंह

Ajit Sinha

हरियाणा के बिजली निगमों नामतः यूएचबीवीएनएल तथा डीएचबीवीएनएल को डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटिस रैंकिंग में मिला प्रथम तथा द्वितीय रैंक- विज

Ajit Sinha

फरीदाबाद के 8 लाख लोग लेंगे मतदाता शपथ : विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x