Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

गुरुग्राम : डीएलएफ फेस 1 पुलिस ने किराए के फ्लैट को धोखे से 50 लाख में बेचने पर एक परिवार के 4 सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम : किराए के फ्लैट को बेचने के मामले में डीएलएफ फेस 1 थाना पुलिस ने एक ही परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ जालसाजी व धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया हैं। इस केस में पति -पत्नी व उनका बेटा -बेटी शामिल हैं। पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं।
एसएचओ संजीव कुमार का कहना हैं कि नीरज ग्रोवर निवासी कैरम रूम कोर्ट ,सुशांत लोक -1 सी ब्लॉक ने अपनी शिकायत में कहा कि विजय कुमार श्रीवास्तव को अपना फ्लैट किराए पर दिया था पर किरायदार विजय कुमार श्रीवास्तव, उसकी पत्नीं कल्पना श्रीवास्तव , बेटा रुद्रा व बेटी सुर्वणा ने आपस में एक मत होकर उसकी फ्लैट को 7 दिसंबर -2016 को धोखाधड़ी व फर्जी कागजात तैयार करके 50 लाख रूपए में किसी और को बेच दिया। उनका कहना हैं कि सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 420, 467 ,468 व 471 के तहत दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

Related posts

गुरुग्राम ब्रेकिंग: 17 फरवरी की दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने तक प्रभावी रहेंगे आदेश

Ajit Sinha

सीएनजी के दामों को कम करे हरियाणा व केन्द्र सरकार-हरियाणा ऑटो चालक संघ

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: मानसून से पहले KMP एक्सप्रेसवे के दोनों ओर बड़े पैमाने पर होगा पौधारोपण: राव नरबीर सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x