Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद/गुरुग्राम : पुलिस कमिश्नर के. के. राव व बल्लभगढ़ डीसीपी राजेश कुमार बुजुर्ग की जान बचाने वाले सिपाही लूकवान खान को सम्मानित करेंगें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद/गुरुग्राम : गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -39 के एक बहादुर जवान ने अपनी जान खतरे में डाल कर आज गुरुग्राम कैनाल में डूबे रहे एक बुजुर्ग की जान बचाई। गुरुग्राम कैनाल में लबालब भरे पानी में एक बुजुर्ग आत्महत्या करने के नियत से छलांग लगा दी थी पर वहां से गुजर रहे हरियाणा पुलिस के एक जवान लुकवान खान ने गुरुग्राम कैनाल में कूद कर बुजुर्ग की जान बचा ली। यह टीम फरीदाबाद में किसी मसले पर छापेमारी करने के लिए जा रही थी। गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के. के. राव ने जवान लुकवान खान को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करने का ऐलान किया हैं। इस संबंध में बल्लभगढ़ डीसीपी राजेश कुमार का कहना हैं इस बेहतरीन कार्य के लिए गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -39 में तैनात जवान लुकवान खान को प्रशंसा पत्र और नगद ईनाम भेंट कर सम्मानित करने का फैसला लिया।
खबर हैं कि गुरुग्राम क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -39 में तैनात जवान लुकवान खान आज सेक्टर -3 इलाके में किसी मसले पर फरीदाबाद में छापमारी करने के लिए आई थी और वह टीम उसी वक़्त उस रास्ते से गुजर रही थी। सिपाही लूकवान खान ने उस दौरान अपनी गाडी को रोक कर, उसने राहगीरों से पूछा कि यहां पर आखिर भीड़ क्यों हैं तो लोगों ने उन्हें बताया कि एक बुजुर्ग नहर में छलांग लगा दी हैं। इसके बाद सिपाही लुकवान खान ने अपने कपडे फटाफट उतार कर लबालब भरे नहर के पानी में छलांग लगा दी और भारी मशक्कत के बाद बुजुर्ग को नहर से बाहर निकाल लिया। जवाव लुकवान सिंह की इस बेहतरीन कार्य के लिए चारों तरफ प्रशंसा हो रही हैं. डूबने वाले बुजुर्ग का नाम मंगल सिंह निवासी गांव सीही, थाना सेक्टर -7 ,फरीदाबाद हैं, एसएचओ दिनेश कुमार की माने तो मंगल सिंह की तबियत बिल्कुल ठीक हैं।

Related posts

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर हनीफ कुरैशी ने फोन पर अभद्र भाषा में बात करने वाले तिगांव थाने के एसएचओ भीम सिंह को किया लाइन हाजिर।

Ajit Sinha

हरियाणा के पूर्व कैबिनेट विपुल गोयल ने ओल्ड फरीदाबाद में निकाली सबसे शानदार तिरंगा यात्रा, फूलों की हुई बरसात।

Ajit Sinha

महिलाओं का ऑडियो सुनना और ऑडियों वायरल करना ग्रीन फिल्ड कालोनी के एक संस्था को पड़ा महंगा, मामला डीसीपी के पास पहुंचा।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x