Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : बीती रात सेक्टर -7 के इंद्रा कालोनी में आधा दर्जन लोगों ने विनोद डांगी नामक लड़के पर किया चाकुओं से कातिलाना हमला,गंभीर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : बीती रात इंद्रा कालोनी में हुए झगड़े में एक शख्स को चाकुओं से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर अवस्था में उसे बादशाह खान अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मलहम पट्टी करके उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार विनोद डांगी निवासी इंद्रा कालोनी,गली न. 7 को रात करीब 10 बजे वहीँ के गली नंबर -12 के रहने वाले अजय ने अपने 4 -5 साथियों के साथ मिल कर चाकुओं से कई वार कर कातिलाना हमला कर दिया जिसमें विनोद डांगी उम्र 35 साल गंभीर रूप से घायल हो गया। के बाद परिजनों ने घायल अवस्था में उसे बादशाह खान अस्पताल में लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसका मलहम पट्टी करके दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में रैफर कर दिया। जहां उसका ईलाज दिल्ली के सफ़दरजंग अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं। खबर हैं कि किसी महिला से जुड़े मामले को लेकर अजय और उसके साथियों विनोद डांगी के ऊपर कातिलाना हमला किया हैं इस संबंध में थाना सेक्टर -7 के एसएचओ दिनेश कुमार का कहना हैं कि इस मामले की जानकारी उनके पास अभी नहीं हैं, मीडिया के माध्यम यह जानकारी मिली हैं, इसका अभी वह पता करते हैं, अगर ऐसा कुछ हुआ हैं तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर,जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगें।

Related posts

विदेशी मीडिया जैसे फेसबुक , ट्विटर हमारे समाज के हर वर्ग खासतौर पर युवा वर्ग को अपनी गिरफ्त में लेने में हुआ कामयाब, पत्रकार उमेश उपाध्याय

Ajit Sinha

फरीदाबाद : एनआईटी क्राइम ब्रांच ने अमूल कंपनी को करोड़ों का चुना लगाने वाले 9 लोगों को गिरफ्तार किए हैं,80 लाख बरामद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंचायती राज संस्थाओं चुनाव के मद्देनजर जिला में धारा-144 लागू: जिलाधीश विक्रम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x