Athrav – Online News Portal
खेल फरीदाबाद

फरीदाबाद : अंतर्राष्टीय शूटर अनमोल जैन को अग्रवाल सभा व कॉलेज के चैयरमेन ने 21 हजार रूपए के नगद ईनाम देकर सम्मानित किया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :अंर्तराष्ट्रीय शूटर अनमोल जैन का शुक्रवार को अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा व कॉलेज के प्रॉचार्य सहित सभी शिक्षणगणों द्वारा कॉलेज पहुंचने पर जोरदार अभिवादन किया। इस दौरान सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता ने अनमोल की शानदार जीत पर खुश होते हुए पुरूस्कार के रूप में 21 हजार रुपये देते हुए उसे ओेलंपिक में देश के लिए मैडल जीतने का आर्शीवाद दिया और हर संभव सहयोग करने का भरोसा भी दिया।
कॉलेज परिसर पहुंचने पर सभा के चेयरमैन देवेंद्र गुप्ता, कॉलेज प्रॉचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता, प्रोफेसर डॉ.के.एल.कौशिक,डॉ.मनोज शुकला, खेल शिक्षक डॉ. जगवीर, वरिष्ठ लेखाकार मनमोहन सिंगला, डॉ.कमल टंडन, डॉ.किरण आनन्द,डॉ.नरेश कामरा सहित अन्य शिक्षक व डॉ.एम.पी.सिंह ने अनमोल जैन का जोरदार अभिवादन किया। इस दौरान सभी ने उसे जीत की बधाई देते हुए उसे जीवन में तरक्की करने का आर्शीवाद दिया। सनद रहे कि अनमोल जैन कॉलेज में बी.बी.ए द्वितीय वर्ष का छात्र है।

Related posts

फरीदाबाद: पिपलेश्वर मंदिर के दान बॉक्स से 15000 रुपए की चोरी करने के मामले में तीन चोर पकड़े गए।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एफसीआई गोदाम के सामने वाली ग्रीन बेल्ट में पौधारोपण अभियान चलाया गया।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में अगले एक वर्ष में ढाई हजार करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं पर कार्य करेगा एफएमडीए: सीएम

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x