Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : हरियाणा के किसानों के मुआवजे के 50 लाख रुपए धोखे,साजिश के तहत दिल्ली के एक शख्स के एक्सिस बैंक के खाते में पहुंच गया।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : प्रशासनिक खाते से मुआवजे के लाखों रूपए जो किसानों के खाते में जाने थे, वह लाखों रूपए किसी और के खाते में पहुंच गए। इस मामले में सेंट्रल थाना पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले एक शख्स के खिलाफ साजिश रचने ,जालसाजी व धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस की माने तो अभी तो इस केस की जांच की जा रहीं हैं।
जिला राजस्व अधिकारी भूमि अधिकरण कलेक्टर सै. 12 ने सेंट्रल थाने में दर्ज मुकदमे में कहा हैं कि आईएमटी के लिए किसानों से जो जमीन अधिग्रहण किए थे, उनमें से कुछ किसानों के बैंक के खाते में मुआवजे के 49 लाख 92 हजार 559 रूपए ट्रांसपर करने हेतु पटवारी जसबंत सिंह को दिए गए थे पर यह रकम किसानों के खाते में न जाकर नसीम अहमद निवासी मकान न. 960 ए ,पालम एक्सटेंशन सै. 7, नई दिल्ली के एक्सिस बैंक के खाते में पहुंच गई। इस मामले में सेंट्रल थाना पुलिस ने आरोपी असीम अहमद के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 120 बी, 420 , 467, 468 , 471 के तहत दर्ज किया हैं और इस केस की जांच शुरू कर दी हैं। यह घटना बीते 23 अप्रैल 2018 की हैं।

Related posts

फरीदाबाद : कोतवाली थाना ने दो न्यूज़ चैंनलों सहित नौ कम्पनियो और उसके 8 मेनेजिंग डायेक्टर व डायरेक्टर के खिलाफ केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंचायती राज संस्थाओं चुनाव के मद्देनजर जिला में धारा-144 लागू: जिलाधीश विक्रम

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी आर्थिक अपराध शाखा ने आज आमजनों को फोन पर लूटने वाले दो धोखेबाजों को अरेस्ट किया हैं।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x