Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने नहरपार इलाके में कई अवैध निर्माणों को तोडा, कार्य को रुकवाया, अथर्व न्यूज़ के खबर का असर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज नहर पार इलाके में कई जगहों पर तोड़फोड़ की, चल रहे अवैध निर्माणों के कार्य को रुकवाया व एक कंपनी में की गई अवैध बोरिंग को उखाड़ ने की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह कार्रवाई ओल्ड फरीदाबाद जोन के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन के नेतृत्व में की गई। ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के द्वारा की गई यह कार्रवाई atharv news के खबर का असर हैं।
ओल्ड जोन के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन का कहना हैं कि उन्हें लगातार अवैध बोरिंग व अवैध निर्माणों की शिकायतें मिल रहीं थी। आज इस क्रम में नहरपार के इलाके में कई जगहों पर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया , जिसमें तिगांव रोड पर एक कम्पनीँ में अवैध रूप की बोरिंग की गई टूबवैल व उसी के आस पास में एक प्लाट पर अवैध रूप बने बाउंड्रीवाल को भी तोड़ दिए गए हैं ।उनका कहना हैं कि खेड़ी रोड स्थित अवैध निर्माणधीन शॉपिंग काम्प्लेक्स व भुड़ कलोनी में बन रहे अवैध बेसमेंट का कार्य जो किए जा रहे थे उन सभी के कार्य को तुरंत प्रभाव से रुकवा दिया गया हैं। इस कार्रवाई के दौरान उनके साथ एसडीओ पदम् भूषण व अन्य कर्मचारीगण मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा में न मंड़ी बंद होंगी और न ही एमएसपी खत्म होगा : दुष्यंत चौटाला

Ajit Sinha

अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ी नकद पुरस्कार के लिए करें आवेदन : शर्मा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मिस्ड कॉल से शुरू हुआ था षड्यंत्र वाला प्यार, तिगांव का लड़का हुआ हैनीट्रप का शिकार, लड़की सहित दो अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x