Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र में अवैध निर्माणों के गोरख धंधा धड़ल्ले से जारी, जल्द कार्रवाई होगी, जॉइंट कमिश्नर आशुतोष राजन


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम अधिकारीयों की मिलीभगत से कहीं अवैध रूप से बेसमेंट तो, कहीं अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स, कहीं अवैध दुकानें बनाई जा रहीं हैं,वहीँ नहरपार इलाके में अवैध कालोनियों को विकसित किए जा रहे हैं, पर इन अवैध निर्माणों, कालोनियों को रोकने वाला दूर दूर तक कोई नहीं हैं। इस संदर्भ में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर आशुतोष राजन का कहना हैं कि इन सभी अवैध निर्माणकर्ताओं को जल्द नोटिस भेज दी जाएगी और उसपर जल्द ही कार्रवाई करने के निर्देश भी संबंधित एसडीओ पदम् भूषण को दे दी गई हैं।
ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत भूड़ कालोनी में एक काफी बड़ा बेसमेंट अवैध रूप से तैयार किए जा रहे हैं, इसके बाद खेड़ी रोड पर अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स, बाईपास रोड के समीप बसेलवा कालोनी के मोड़ पर अवैध दुकानें व प्लॉटिंग, गांव वजीरपुर को जाने वाले रास्ते में एक बैंकट हॉल के पीछे तक़रीबन 16 एकड़ जमीनों पर अवैध रूप से कालोनियों को विकसित किए जा रहे हैं, इन कालोनियों में बाकायदा रोड नेटवर्क तैयार कर ली गई हैं और छोटे -छोटे प्लॉटिंग करके उनमें डीपीसी बनाने का कार्य किए जा रहे हैं पर इन निर्माणों को रोकने वाला कोई नहीं, जितने निर्माणों ऊपर दर्शाया गया हैं, इन सभी के बारे में नगर निगम प्रशासन को फ़ली भाँति मालूम हैं,वावजूद इसके ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं कर रहा हैं। इसका साफ़ मतलब हैं कि यह सारा अवैध निर्माणों एंव अवैध कालोनियों को बसाने के खेल नगर निगम अधिकारीयों की कहीं -कहीं मिलीभगत हैं। खबर हैं कि भूड़ कालोनी में जो बेसमेंट बनाएं जा रहे हैं,
उसका निर्माण कार्य नगर निगम ने कई बार रोकवा दिया, वावजूद इसके धड़ल्ले से निर्माण कार्य किए जा रहा हैं। इस संदर्भ में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर आशुतोष राजन का कहना हैं कि भूड़ कालोनी में जो अवैध रूप से बेसमेंट तैयार किए जा रहे हैं, उन्होनें आज ही उनकी नोटिस तैयार कर दी गई हैं और जल्द ही उसे भिजवा दिया जाएगा जहां तक खेडी रोड पर अवैध शॉपिंग काम्प्लेक्स, बाईपास रोड स्थित बसेलवा कालोनी मोड़ पर अवैध दुकानें व प्लॉटिंग किए जा रहे हैं, इन सभी के मौका देखने के निर्देश संबंधित एसडीओ पदम् भूषण को दे दिए गए हैं जोकि आज एसडीओ पदम् भूषण ने अपने टीम के साथ मौके को देख लिए हैं जल्दी ही इन अवैध निर्माणों पर कार्रवाई कर दी जाएगी।



Related posts

न्यू ईयर को लेकर हरियाणा पुलिस तैयार, नए साल की जश्न्न की आड़ गुंडागर्दी करने वाले पर रहेंगी पुलिस की नजर: विर्क  

Ajit Sinha

बाढ़ में उम्मीद की किरण बनी हरियाणा पुलिस– HSDRF ने फरीदाबाद में गर्भवती महिला और उसके पति को सुरक्षित बचाया

Ajit Sinha

महेंद्रगढ़ :शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा द्वारा प्रदत्त दो लाख रूपये का चैक पत्रकार रमेश यादव की पत्नी को सौंपा गया

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x