Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कॉलोनी में आज हुई जबरदस्त बारिश के कारण रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे भरा बारिश का पानी, डूब गई गाडी।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : ग्रीन फील्ड कालोनी में आज दोपहर के बाद आई तेज बारिश के चलते रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे पानी भर गया और इस बारिश के पानी में एक गाडी डूब गया। रेलवे अंडर ब्रिज के नीचे 7 -8 फुट गहरे पानी भरने के कारण लोगों को नेशनल हाइवे -टु स्थित एनएचपीसी चौक की ओर से ग्रीन फील्ड कालोनी में आने -जाने वाले लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। जोकि आप इस तस्बीर में स्वंय देख सकतें हैं।

ग्रीन फील्ड कालोनी आरडब्लूए के प्रधान वीरेंद्र भड़ाना का कहना हैं कि आज दोपहर के बाद करीब साढ़े तीन बजे ग्रीन फील्ड कालोनी में जबरदस्त बारिश हुई हैं जिसके कारण रेलवे अंडर ब्रिज के निचे तक़रीबन 7 – 8 फुट तक पानी भर गया। उनका कहना हैं कि जो लोग सुबह के वक़्त डियूटी व काम धंधे पर जाते हैं, उन लोगों का सांय 5 बजे के बाद लौटने का वक़्त होता हैं और वह लोग इसी रास्ते से अपने घर लौटते हैं, अब उन लोगों को भारी दिक़्क़तों का सामना करना पड़ रहा हैं। उनका कहना हैं कि इसके आगे शहर के अलग -अलग हिस्सों में बारिश होने की कोई खबर नहीं हैं, इस कारण से सूरजकुंड के रास्ते न जाकर लोग इसी रास्ते से लौटेगें और आने के बाद उनकों फिर से करीब एक घंटे का लंबा सफर करना पड़ेगा। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि आज तक़रीबन एक घंटे तक ग्रीन फील्ड कालोनी में मूसलाधार बारिश हुई हैं के बाद इस जगह पर बारिश का पानी भर गया।

Related posts

फरीदाबाद:सेना भर्ती रैली आठ फरवरी से 10 मार्च तक : यशपाल यादव  

Ajit Sinha

फरीदाबाद:एसजीएम नगर में पांचवीं मंजिल से कूद कर नव विवाहिता ने की आत्महत्या,पति और सास -अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: वार्ड नंबर -30 के भाजपा प्रत्याशी अनिल नागर ने आज तूफानी दौड़ा कर मतदाताओं से किया संपर्क, जिताने की अपील की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x