Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल जॉन ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार, इन तस्करों के कब्जे से अल्टो कार,78 पेटी देशी शराब की बरामद।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच सेंट्रल जॉन ने नवीन नगर इलाके के एक गोदाम में छापा मार कर दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इन तस्करों के कब्जे से देशी शराब की 78 पेटियां बरामद की हैं जिसमें से 30 पेटियां आल्टो कार में रखी हुई थी और बाकि के 48 पेटियां बहार रखी हुई थी।पुलिस की माने तो देशी शराब की बोतलों की कीमत हजारों में बताई गई हैं।
प्रभारी संदीप मोर का कहना हैं कि उन्हें सूचना मिली थी कि जसबीर निवासी मकान न. 184 , निखिल विहार, इस्माईलपुर, फरीदाबाद तथा शीतला प्रसाद निवासी मकान न. 87, गली न. 7, नेहरू बिहार,भजनपुरा,दिंल्ली आपस में मिल कर देशी शराब का सप्लाई करने का खुले रूप में कारोबार करते हैं और इन लोगों का एक गोदाम नवीन नगर इलाके में हैं। इस वक़्त उनके गोदाम में छापा मारने पर आरोपी सहित भारी तादाद में देशी शराब की पेटियों को पकड़ा जा सकता हैं। उनका कहना हैं कि उन्होनें इस सूचना को सही मानते हुए एक टीम तुरंत गठित की और मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापा मारने हेतु भेज दिया।
जैसे वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक अल्टो कार में शराब की पेटिया काफी संख्या में भरी और बहार में देशी शराब की पेटियां रखी हुई थी। उनका कहना हैं कि जब उन पेटियों की गिनती की गई तो उसकी संख्या 78 निकली। इसके बाद शराब तस्कर जसबीर व शीतला प्रसाद को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन लोगों ने पुलिस को बताया कि शराब की पेटियों को अल्टो कार में भर कच्ची बस्तियों में सप्लाई करने हेतु जा रहे थे। उनका कहना हैं कि जसबीर व शीतला प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं

Related posts

हरियाणा सरकार ने आज 26 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जितेंद्र यादव होंगें नगर निगम के नए कमिश्नर

Ajit Sinha

कोरोना बुलेटिन: फरीदाबाद में  91 नए कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ अब यह आकड़ा 2003 तक पहुंचा। 

Ajit Sinha

हरियाणा पुलिस के इस हाई-टैक प्रोजैक्ट के तहत करीब 94 करोड रूपए की 630 नई इनोवा गाडियां खरीदी जा रही है-विज

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x