Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नीमका जेल में आज एसीपी तिगांव अमन यादव के नेतृत्व सीआईडी, क्राइम ब्रांच -65, दो थानों की पुलिस ने की चेकिंग, नहीं मिला


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : नीमका जेल में आज पुलिस प्रशासन की टीम ने रूटीन चेकिंग की, जिसमें पुलिस की टीम को वहां पर सब कुछ ठीक ठाक मिला। पुलिस की माने तो साल में दो -तीन बार तो नीमकाजेल में पुलिस प्रशासन रूटीन चेकिंग करती रहती हैंजिसका जेल प्रशासन को पहले से ही मालूम होता हैं ऐसे में जेल से प्रतिबंधित सामानों का मिला मुश्किल होता हैं। आज की चेकिंग अभियान एसीपी तिगांव अमन यादव के नेतृत्व में की गई।

एसीपी तिगांव अमन यादव का कहना हैं कि आज उनके साथ थाना तिगांव -क्राइम ब्रांच के प्रभारी वरुण दहिया, सदर बल्लभगढ़ थाने के एसएचओ अशोक कुमार व सीआईडी की टीम आज सुबह 10 बजे नीमका जेल में पहुंचे और साथ में जेल प्रशासन के लोग भी मौजूद थे। उनका कहना हैं कि जेल में उनकी चेकिंग अभियान तक़रीबन दोपहर के एक बजे तक चली। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि क़ैदियों के पास मोबाइल फोन का होना,जेल के अंदर क़ैदियों द्वारा हथियारों को बना कर,जमीनों के अंदर दबा देना आदि गलत गतिविधियों की चेकिंग मेटल डिडेक्टरों के जरिए जांच की गई हैं पर उन्हें इस चेकिंग के दौरान कुछ भी नहीं मिला। उनका कहना हैं कि इस तरह की चेकिंग पुलिस प्रशासन अक्सर जेल में करती रहती हैं इसमें छापेमारी की बात ऐसी कोई बात नहीं हैं।

Related posts

ड्रग तस्कर लाला के साले अमित के घर में बैड के अंदर से मिले 1करोड़, 13 लाख 50 हजार रूपए नगद, इनकम टेक्स को सौपा

Ajit Sinha

फरीदाबाद :पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने क्राइम ब्रांच के दो इंस्पेक्टरों व 17 पुलिसकर्मियों को बदले,पुलिस कर्मियों को लाइन में भेजा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद ब्रेकिंग: भारतीय किसान यूनियन ने आज विश्वासघात दिवस मनाया व सरकार विरोधी नारे लगाते हुए किया प्रदर्शन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x