Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : 40 वर्षीय एक शख्स की गला घोंट कर हत्या, जुर्म छुपाने के उद्देश्य से बाईपास के पास फेंका, लाश की पहचान हुई नहीं,केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : शहर बल्ल्भगढ़ इलाके में आज सुबह एक 40 वर्षीय शख्स की लाश पड़ी हुई हालत में मिली हैं, पुलिस की माने तो इस शख्स की हत्या कहीं और की गई हैं। यहां पर अपना जुर्म छिपाने के उद्देश्य से फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम एंव पहचान के लिए बी.के अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया हैं।
एसएचओ प्रीतपाल सांगवान का कहना हैं कि उनके चौकी इंचार्ज को आज सुबह सूचना मिली थी कि सेक्टर -65 के समीप बाईपास रोड पर एक शख्स की लाश लावारिश अवस्था में पड़ी हैं, इसके बाद वह अपने टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन शुरू कर दी। इस जांच के दौरान पता चला की मरने वाले शख्स की उम्र तक़रीबन 40 -42 साल हैं, उसकी गला घोंट कर हत्या की गई हैं और सबूत नष्ट करने की नियत से उसकी लाश को यहां पर फैंक दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि मरने वाले के एक हाथ पर निर्मला व दूसरे हाथ पर कालू लिखा हुआ था सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि इस डेड बॉडी की पहचान अभी तक हुई नहीं हैं और इस शख्स की हत्या सोची समझी साजिश के तहत की गई हैं।

Related posts

फरीदाबाद: हरियाणा संयुक्त सचिव प्रवेश मेहता इस भीषण गर्मी में पसीना बहा आम आदमी पार्टी को कर रहे मजबूत।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच ,सेक्टर -56 ने बीकॉम के छात्र को एटीएम मशीन के जरिए बैंकों को लाखों के चुना लगाने के जुर्म में किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

एक शख्स ने अपनी पत्नी, दो बच्चों व एक भतीजी की हत्या करने के बाद, खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जांच में जुटी पुलिस।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x