Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : नेहरू कॉलेज में आज छात्रों की सहायता के लिए एनएसयूआई ने हेल्प डेस्क लगाईं, छात्रों की सहायता हेतु सदैव तत्पर है : कृष्ण अत्री


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:आज एनएसयूआई फरीदाबाद ने सेक्टर -16 स्थित नेहरू कॉलेज के गेट पर हेल्प डेस्क लगाकर छात्रों की सहायता की। हेल्प डेस्क का आयोजन प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर छात्र नेता विकास फागना, जिला महासचिव रूपेश झा, नेहरू कॉलेज अध्यक्ष मोहित त्यागी मुख्य रूप से मौजूद थे । इस मौके पर प्रदेश सचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि इस तरह के हेल्प डेस्क का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है । हेल्प डेस्क के माध्यम से दाखिले संबंधित सभी जानकारियां दी जाती है ।

अत्री ने कहा कि अबकी बार दाखिला प्रक्रिया में काफी बदलाव किए गए है जिसके चलते छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है । उन्होंने कहा कि इस वर्ष फॉर्म भरने के बाद प्रोविशन लिस्ट आती है और जिस आवेदनकर्ता का उस लिस्ट में नाम होता है, उसके बाद आवेदनकर्ता के सभी डाक्यूमेंट्स चेक किए जाते है । डाक्यूमेंट्स चेक होने के बाद कट ऑफ लगती है और आवेदनकर्ता का नाम मैरिट लिस्ट में आ जाता है तो दाखिला मिलता है अन्यथा प्रोविशन लिस्ट में नाम हो और डाक्यूमेंट्स चेक ना करवाए हो तो दाखिला नही मिलेगा । उन्होंने कहा कि स्नातक (UG) कक्षाओं के लिए आवेदन 22 जून को ही बंद हो चुके है और स्नातकोत्तर (PG) कक्षाओं के लिए 8 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है ।
वही विकास फागना और रूपेश झा ने संयुक्त रूप से कहा कि दाखिले के समय पर बहुत से शरारती तत्व कॉलेज में आकर छात्रों से दाखिले के नाम पर पैसे ठग लेते है और गायब हो जाते है जबकि दाखिले सिर्फ मेरिट लिस्ट के आधार पर होते है । उन्होंने कहा कि हेल्प डेस्क के माध्यम से ऎसे लोगो पर भी ध्यान रखा जा रहा है तथा छात्रों को भी ऐसे लोगों से दूर रहने की सलाह दी जा रही है । इस मौके पर गौरव कौशिक, विवेक ठाकुर, अंकित, कृष्ण, ईनाम, धर्मेंद्र, पिंटू, हंसराज, राहुल आदि मौजूद थे ।

Related posts

फरीदाबाद:ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र में 3 अलग- अलग स्थानों पर 3 महिलाएं मृत अवस्था में मिली हैं, मचा हड़कंप ।

Ajit Sinha

हरियाणा प्रदेश में कोरोना मरीजों में आज फिर से जबरदस्त उछाल, गुरुग्राम में नए 280 केस, कुल 428 नए केस आए

Ajit Sinha

फरीदाबाद:5000 वितरक रोज लाखों गैस सिलेंडर की कर रहे आपूर्ति – राजेश नागर

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x