Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद के मुख्य बाजार से अग्रसेन चौक तक लोगों को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से अतिक्रमणों हटाया, आशुतोष राजन।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम के द्वारा आज अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत मुख्य बाजार से लेकर अग्रसेन चौक तक काफी तादाद में अतिक्रमणों को हटाया गया। चलाए गए इस अभियान का खास मकसद हैं शहर को जाम मुक्त बनाना हैं। अधिकारी की माने तो निगम का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम जोन के संयुक्त आयुक्त आशुतोष राजन का कहना हैं कि आज उनकी टीम ने शहर के मुख्य बाजार से लेकर अग्रसेन चौक तक सड़क के दोनों साइडों में इतना जाएदा अतिक्रमण हैं, जिसके कारण इन सड़कों पर अक्सर जाम लगा रहता हैं,जिससे दैनिक लोगों को इन रास्तों से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, इन्हीं कारणों से लोगों की काफी शिकायतें निगम के पास लगातार पहुंच रहीं थी। उनका कहना हैं कि लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आज मुख्य बाजार से लेकर अग्रसेन चौक तक लगे तक़रीबन अतिक्रमणों को हटाया गया हैं। उन्होनें लोगों से अपील की हैं कि अपने -अपने दुकानों के आगे रेहड़ी -पटरियों को न लगवाए, क्यों उन्हें सूचना मिली हैं कि रेहड़ी -पटरी लगवा कर 10000 से 15000 रूपए प्रति माह दुकानदारों के द्वारा लिए जा रहे हैं,ऐसे में नगर निगम तो उन सभी रेहड़ी -पटरियों को बिल्कुल हटाएगा ही ,साथ में उन दुकानदारों के चालान किए जाएगें के बाद उनसे भारी भरकम जुर्माना भी वसूला जाएगा।

Related posts

फरीदाबाद: उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत ने आठ विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व एक परियोजना की जनता को समर्पित

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने वीसी के माध्यम से प्रदेश भर के ट्रैफिक विंग के पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डॉ. मेहा शर्मा ने संभाला जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कुलसचिव का कार्यभार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x