Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस के स्विंगपुल में डूबने से एक 24 वर्षीय लड़के की मौत, सूरजकुंड थाने में होटल स्टाफ पर केस दर्ज।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :सूरजकुंड स्थित राजहंस होटल के स्टाफ के खिलाफ सूरजकुंड थाना पुलिस ने कोताही बरतने का मुकदमा दर्ज किया हैं। रविवार के सांय के वक़्त एक 24 वर्षीय शख्स की स्विंगपुल में नहाते वक़्त डूबने से मौत हो गई थी जिसका पोस्टमार्टम दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में करवा कर परिजनों को सौप दिया हैं। पुलिस की माने तो अभी इस केस में जांच की जा रहीं हैं।
वीरेंद्र सिंह ने सूरजकुंड थाने में दर्ज मुकदमें में कहा कि वह बी -29 ,गली न. 11, मेन बिहारी कुंज, मीठा पुर एक्सटेंशन ,नई दिल्ली का रहने वाला हैं, उसका भाई राहुल, उम्र 24 साल रविवार के दिन दोपहर के तीन बजे अपने छह साथियों के साथ सूरजकुंड स्थित हरियाणा टूरिजम के होटल राजहंस के स्विंगपुल में नहाने हेतु आए थे और वह सभी लोग स्विंगपुल में नहा भी रहे थे। इनमें से उसका भाई राहुल था जोकि होटल राजहंस के स्टाफ की कोताही बरतने के कारण उसकी डूबने से जाएदा हालत ख़राब हो गई जिसे ईलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में जांच अधिकारी धर्मेंद्र का कहना हैं कि राहुल के शव का पोस्टमार्टम दिल्ली पुलिस ने करवा कर परिजनों को सौप दिया हैं और इस प्रकरण में उन्होनें होटल राजहंस के स्टाफ के खिलाफ सूरजकुंड थाने में भारतीय दंड सहिंता की धारा 304 ए के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया हैं और इस केस में अभी जांच की जा रहीं हैं।

Related posts

फरीदाबाद: ग्रीन फील्ड की मौत की सड़क कब बनाएगा नगर निगम, एक महिला की हुई थी मौत, अब दीपक नंदी की टूटी कमर-वीडियो

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साइबर अपराध रोकने को लेकर पुलिस महानिदेशक ने निजी तथा सरकारी बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सराय थाना क्षेत्र के एक होटल के बाहर टहलते समय एक व्यक्ति पर गोली चलाने के मामले में 4 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x