Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : सबसे बड़ा धर्म :शहर के अलग -अलग हिस्सों में आज छबीलें लगाई गई, हजारों लोगों को मीठा -पानी पिलाया,राहत की सांस ली।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: श्री खांडल विप्र सभा (रजि) ने आज भीषण गर्मी को देखते हुए मीठे पानी की छबील का आयोजन बी.के चौक एनआईटी फरीदाबाद में किया जिसमें वहां से गुजरने वाले हजारों लोगों को मीठा -पानी पिलाया गया। अध्यक्ष मधुसूदन माटोलिया ने बताया कि इतनी गर्मी पड़ रही है अगर सामाजिक संस्थाएं रोज कहीं ना कहीं पर मीठे पानी की छबील का आयोजन करे तो बहुत ही सुंदर कार्य होगा ।राहगीरों को स्वच्छ पानी पीने को मिलेगा और यह बहुत पुण्य का कार्य होगा।
युवा अध्यक्ष विमल खंडेलवाल ने बताया कि सारा आयोजन बहुत अच्छे तरीके से किया गया ,जिसमे शुद्ध आरो के पानी के अंदर दूध, शरबत, बर्फ से उसे शीतल कर लोगों को वितरित किया गया।हमने पर्यावरण का संदेश देते हुए प्लास्टिक के गिलास में पानी पिलाया जो दुबारा से धोकर यूज किए जा सकें जिससे शहर में गंदगी ना हो। आज के इस कार्यक्रम को सफल बनाने श्री खांडल विप्र सभा रजि के अध्यक्ष मधुसूदन माटोलिया, युवा अध्यक्ष विमल खंडेलवाल कार्यक्रम के संयोजक आनंद रिणवा, विपिन, पीपलवा सुमित नवहाल, दीपक डिडवानिया और मौके पर समाज के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल शर्मा, कमल रिणवा, अश्विनी पीपलवा,राजेश शर्मा, हरिराम शर्मा, देवकरण पीपलवा, संपत पीपलवा, पुरुषोत्तम बिलवाल,धर्मेन्द्र, कमल किशोर सेवदा, नरेंद्र चोटिया, संपत रिणवा, मोहित खंडेलवाल,उमा शंकर पीपलवा,चंद्र प्रकाश शर्मा,विशाल जोशी, रामअवतार माटोलिया, नरेश डीडवानिया राजेश शर्मा ,उपस्थित थे।

Related posts

फरीदाबाद: ऑटो रिक्शा पर राजनीतिक गतिविधियों के पोस्टर न लगाए, होगी कार्रवाई : जिला निर्वाचन अधिकारी

Ajit Sinha

डीटीपी एनफोर्समेंट, फरीदाबाद ने सेक्टर -91 स्थित ओखला एन्क्लेव में अवैध कब्जे को हटाया और दो दुकानों पर चलाया पीला पंजा।

Ajit Sinha

भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा सुमित्रा चौहान ने आज फ़रीदाबाद महिला मोर्चा के पदाधिकारियों से की बैठक 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x