Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद :बड़खल क्राइम ब्रांच ने फेसबुक पर देशी कट्टे के साथ अपना फोटो अपलोड कर शहर में दहशत फ़ैलाने के आरोप में तीन लड़के गिरफतर।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच बड़खल पुलिस ने तीन अलग -अलग स्थानों से तीन लड़कों को गिरफ्तार कर, इन सभी के कब्जे से तीन देशी कट्टे को बरामद किए गए हैं। इनमें एक लड़का देशी कट्टा के साथ अपना फोटों फेसबुक पर अपलोड किया था। पकडे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ तीन अलग -अलग थानों में पुलिस ने आर्म एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज किए हैं।
प्रभारी अनिल छिल्लर बतातें हैं कि सूरज निवासी मकान न. 4789 ,पर्वतीया कालोनी ,फरीदाबाद देशी कट्टा के साथ अपना फोटों फेसबुक पर अपलोड लिया था। आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया हैं और पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि उसका मक़सद लोगों में दहशत फैलाना था। उनका कहना हैं कि इसके अलावा अनिल निवासी गढ्ढा कालोनी, खेड़ी पुल फरीदाबाद को एक देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया हैं ,उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने पास देशी कट्टा शौक के लिए रखता था और उसका कोई और मतलब नहीं था।
उनका कहना हैं कि विकास उर्फ़ मुन्ना निवासी डबुआ कॉलोनी ,गाज़ीपुर रोड ,फरीदाबाद को उनकी टीम ने एक देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ में आरोपी विकास ने कबूल किया की सेक्टर -55 इलाके में उसने फायर किया था। उसका कहना हैं कि विक्रम ने अपने भाई विकास की घरेलू झगड़े के कारण पिटाई कर दी थी और उसे डराने के लिए उत्तरप्रदेश से देशी कट्टा को खरीद कर लाया था और बीते 11 जून को उसने उस पर फायर भी किया था। उनका कहना हैं कि पकडे गए तीनों आरोपियों के खिलाफ सराय खब्जा , सेंट्रल व खेड़ीपुल थाने में 25 . 54 59 व आर्म एक्ट के तहत मुकमा दर्ज किए हैं।

Related posts

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर अपने जन्मदिन पर जमकर और उछल कर खूब नाचे- देखें लाइव वीडियो में।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पंचायती राज संस्थाओं चुनाव के मद्देनजर जिला में धारा-144 लागू: जिलाधीश विक्रम

Ajit Sinha

फरीदाबाद:नए साल की मंगलकामना और स्वागत के लिए मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में महामृत्युंज्य यज्ञ का किया आयोजन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x