Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : एक कपडा कंपनी में आज दोपहर के वक़्त भयंकर आग लग गई, लगी आग में करोड़ों के सामान जल कर हुआ ख़ाक।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : आज दोपहर को नेशनल हाइवे -2 स्थित मेवला महाराजपुर के नजदीक एक कपडे की कंपनी में भयंकर आग लग गई, लगी आग को एक दर्जन से अधिक फायर बिग्रेड और निजी टेंकरों की मदद से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्क्त के बाद काबू पा लिया। इस अग्निकांड में करोड़ों का सामान जलकर ख़ाक हो गया ,खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका हैं।
सेक्टर -31 थाना एसएचओ अमित कुमार बताते हैं कि उन्हें दोपहर के ढाई बजे के करीब सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे 2 स्थित एक पेट्रोल पम्प के पास एक कपडे की फेक्ट्री की बेसमेंट में आग लगी हैं के बाद उन्होनें तुरंत फायर बिग्रेड को सूचित किया और अपने टीम को मौके पर भेज दिया। इस दौरान निजी टेंकरों की सहायता ली गई। उनका कहना हैं कि जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि आग भयंकर थी। उनका कहना हैं कि शुरुआत दौड़ में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका हैं। बताया गया हैं कि जब तक लगी आग को काबू पाया गया तब तक वहां रखे हुए करोड़ों रूपए का सामान जल कर ख़ाक हो गया।

Related posts

प्रदूषण से बने स्मॉग और धुंध से विजिबिलिटी कम, टकराई, आधा दर्जन गाड़ियाँ, हवलदार दंपती की हालत गंभीर, फरीदाबाद में भर्ती

Ajit Sinha

फरीदाबाद: अवकाश के दिन खोला स्कूल तो होगी मान्यता रद्द : उपायुक्त

Ajit Sinha

पंचकूला में राहगीरी कार्यक्रम ‘रंग दे बसंती‘ थीम के साथ ‘देशभक्ति‘ की अलख जगाने के लिए तैयार

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x