Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : उद्योगमंत्री ने आज मंत्री पद का घोंस दिखाकर, टोल बूथ के सभी लेनों को कराया टोल फ्री,खड़े होकर गाड़ियों को निकला, नुक्सान।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:हरियाणा के उद्योग एंव पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल ने मंत्री होने की घोंस दिखा कर आज नेशनल हाइवे -2 स्थित टोल बूथ के सभी लेन को फ्री कर दिया इस कारण से सैकड़ों गाडी आज बिना टोल दिए बगैर दिल्ली के लिए कूच कर गई। मंत्री जी की इस हरकत की वजह से आज टोल कंपनी को काफी नुक्सान उठाना पड़ा। यह सब दबंगई इस किया गया की वह पब्लिक में हीरो बन सकें,चाहे टोल कंपनी की कितना भी नुक्सान क्यों न उठाना पड़े। मंत्री जी का यह तमाशा सिर्फ आज के लिए ही था। इससे पहले यह कोशिश कभी नहीं हुआ ना ही इससे आगे की कोई उम्मीद हैं। ऐसा भी नहीं था की उद्योग मंत्री विपुल गोयल जाम में फंसे हो,उनका वीआईपी लेन का रास्ता बिल्कुल खुला था।
काली जैकेट में दिखाई दे रहे यह शख्स विपुल गोयल हैं और वह फरीदाबाद विधानसभ क्षेत्र के विधायक हैं तथा हरियाणा सरकार में उद्योग एंव पर्यावरण मंत्री हैं। उद्योग मंत्री के पीआरओ प्रवीण की माने तो विपुल गोयल आज अपने निवास से प्रात सवा नौ बजे के करीब विज्ञान भवन के लिए गुजर रहे थे जैसे ही वह नेशनल हाइवे -2 टोल बूथ पर पहुंचे तो देखा कि बूथ पर गाड़ियों की लंबी-लंबी कतरे लगी हुई हैं। हालांकि वीआईपी लेन चालू थी और वह निकल भी गए थे। उनका कहना हैं कि बीच में अपनी गाडी को रुकवा कर टोल कंपनी के कर्मचारी को टोल बूथ की सभी लेन को बिना टोल टैक्स के ही चालू करवा दिया और कतार में खड़ी गाड़ियों को स्वंय निकलवा।
इस बीच में टोल कर्मचारी उनसे विनती करते रहे पर उन्होनें उनकी बिल्कुल नहीं सुनी। इस दौरान इस मौके की विपुल गोयल के एक सहयोगी द्वारा पूरी वीडियो बनाई गई जिसकों उन्होनें स्वंय वयारल किया इस के पीछे की क्या सोच रही होगी वही जाने,पर यह सब पब्लिक सिटी के लिए संभवता की गई होगी। सवाल के जवाव में उनका कहना हैं कि टोल कंपनी के द्वारा जहां तक गाड़ियों को लगाना निश्चित हैं। वहां पर बाकयदा एक बोर्ड कंपनी द्वारा लगानी होती हैं,इस नियम की अनदेखी की जा रही थी, जिसकी वजह से आमजनों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। इस कारण से मंत्री जी को सख्ती करनीं पड़ी,चाहे टोल कंपनी को नुक्सान होता हैं तो होता रहे।
टोल कंपनी के द्वारा किसी भी नियमों की अनदेखी की जा रहीं थी उसे कानूनी तौर पर सुधारने का और भी तरीका हो सकता था पर जिस तरीकों को मंत्री जी द्वाराअपनाया गया, वह किसी भी मायने में सही नहीं हैं ,क्यूंकि जितना पैसा सरकार ने बदरपुर पुल के निर्माण में लगाया हैं, उससे कम – जाएदा टोल कंपनी का भी लगा हुआ हैं। यदि मंत्री जी को आमजनों की बाकई चिंता हैं तो इन पुलों को जल्द से जल्द टोल मुक्त करा दें । उनका यह प्रयास जनहित में होगा और फरीदाबाद के लोग जय जय कार करेंगें ।

Related posts

हरियाणा सरकार ने 1205 करोड़ रुपये के बजट के साथ 604 बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को दी स्वीकृति

Ajit Sinha

फरीदाबाद :यूआईसी के चेयरमैन भारत भूषण व पार्षद हेमा बैंसला ने एक सड़क का शिलान्याश किया,लोगों ने उनका किया धन्यवाद।

Ajit Sinha

फरीदाबाद :एमडी यूनिवर्सिटी के तुगलकी फरमान को लेकर इनसो ने आज कुलपति के नाम सौंपा ज्ञापन, शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x