Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ने सेक्टर -16 स्थित महिला थाने की एसएचओ सहित पांच इंस्पेक्टरों, 9 उप -निरीक्षकों के किए तबादले।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद :पुलिस कमिश्नर अभिताभ सिंह ढिल्लो ने आज महिला थाना सेक्टर -16 की एसएचओ सविता सहित पांच इंस्पेक्टरों, 9 उप -निरीक्षकों व एक सहायक उप -निरीक्षक के तुरंत प्रभाव से तबादले किए हैं। इन में दो महिला इंस्पेक्टरों सहित पांच निरीक्षक शामिल हैं। कई चौकी इंचार्जो को भी बदले गए। तबादले की लिस्ट आप स्वंय पढ़ सकते हैं।
सेक्टर -16 स्थित महिला थाने की एसएचओ सविता रानी को बदल कर सेंट्रल थाने में अतिरिक्त एसएचओ के पद पर लगाया गया हैं,एनआईटी महिला थाने में कार्यरत सुमित्रा रानी को सेक्टर -16 महिला थाने में एसएचओ लगाया गया हैं। निरीक्षक कुलदीप सिंह को पुलिस लाइन से हटा कर अतिरिक्त एसएचओ, सदर बल्लभगढ़ थाने में लगाया हैं,निरीक्षक सतवीर सिंह को पुलिस लाइन से बदल कर सिटी बल्लभगढ़ थाने में अतिरिक्त एसएचओ नियुक्त किया गया। निरीक्षक जय कंवर को पुलिस लाइन से बदल कर ट्रॉफिक स्टाफ में लगाया गया हैं, उप -निरीक्षक प्रकाश चंद को थाना खेड़ीपुल से बदल कर पुलिस चौकी सेक्टर -28 का चौकी इंचार्ज लगाया गया हैं,
विनोद कुमार पुलिस चौकी, सिकडोना इंचार्ज के पद से बदल कर, डबुआ कालोनी पुलिस चौकी का इंचार्ज लगाया गया हैं, कृष्ण कुमार को सेक्टर -28 पुलिस चौकी इंचार्ज से हटा कर, हुड्डा सेल सेक्टर -12, हरी ॐ पुलिस चौकी डबुआ कालोनी से बदल कर हुड्डा सेल सेक्टर -12, हरी सिंह को पुलिस चौकी नवीन नगर से हटा कर हुड्डा सेल सेक्टर -12 , सतपाल सिंह को एनआईटी थाने के अतिरिक्त एसएचओ के पद से हटा कर हुड्डा सेल सेक्टर -12 में लगाया गया हैं, सत प्रकाश पुलिस चौकी सेक्टर -55 से बदल कर पुलिस चौकी सिक्रोना का इंचार्ज लगाया हैं, एसजीएम नगर थाने के अतिरिक्त एसएचओ राम अवतार को बदल कर खेड़ीपुल थाने में लगाया गया हैं,ग्रीन फील्ड कालोनी पुलिस चौकी में तैनात कर्मवीर को बदल कर खेड़ीपुल थाने में तैनात किया गया हैं, सहायक उप -निरीक्षक विजय पाल को पुलिस चौकी नवीन नगर में तैनात किया गया हैं।

Related posts

नागरिकता क़ानून से भारतीयों को कोई नुक्सान नहीं, फरीदाबाद के वकीलों ने किया समर्थन

Ajit Sinha

फरीदाबाद : शहीद संदीप काली रमन पंचतत्व में विलीन ,सैनिक सम्मान के साथ सरकारी स्कूल में की गई अंत्येष्टि, देखिए वीडियो।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:ग्रीन फील्ड कॉलोनी के16 बिल्डरों को लगा तगड़ा झटका,ओक्कुपेशन सर्टिफिकेट रद्द, रजिस्ट्री रोकने, एफआईआर की तैयारी।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x