Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद : रेती मफियाओं ने शुक्रवार की रात को जसाना -मंझावली रोड पर क्राइम ब्रांच -65 की टीम पर की जबरदस्त फायरिंग, दो दबोचे गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद : शुक्रवार रात को तिगांव थाना क्षेत्र में रेती माफियाओं द्वारा क्राइम ब्रांच -65 की टीम पर अंधाधुंध फायरिंग करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं। इस संबंध में तिगांव पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक बदमाशों के खिलाफ भारतीय दंड सहिंता की धारा 379, 188, 307, 353, 186,34 व आर्म एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस की माने तो इस प्रकरण में अभी तक दो आरोपियों को गिरफतार किए जा चुके हैं।
क्राइम ब्रांच -65 में कार्यरत उप -निरीक्षक लाजपत ने पुलिस दी अपनी शिकायत में कहा हैं कि शुकवार की रात को जसाना -मंझावली रोड पर अपनी टीम के साथ लगाए गए नाकाबंदी पर मौजूद थे, उस दौरान एक हाइवा व ट्रैक्टर -ट्रॉली रेत माफिया यमुना नदी से रेती चोरी करके ले जा रहे थे जैसे पुलिस कर्मियों ने दोनों गाड़ियों को रुकने का इशारा किया तो रेती माफियाओं ने अचानक पुलिस टीम के ऊपर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। उनका कहना हैं कि इस घटना में किसी भी शख्स को गोली तो नहीं लगी पर इनमें से दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं, इनमें से एक बदमाश का नाम उस्मान उर्फ़ साहिल हैं व एक अन्य शख्स हैं। उनका कहना हैं कि दर्ज मुकदमे में विपिन, नितिन, धनंजय, सोनू ,उस्मान व 4 -5 अन्य लोगों के नाम हैं और इन सभी लोगों के ऊपर रात के अंधेरे में यमुना नदी से रेती चोरी,कोर्ट के आदेश की उल्लंधन करने, सरकारी काम में बाधा डालने और एक मत होकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने के नियत फायरिंग करने का मुकदमा दर्ज किया हैं। पुलिस की माने तो रेती से भरे एक हाइवा गाडी व एक ट्रैक्टर -ट्रॉली को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया हैं।

Related posts

फरीदाबाद: घने कोहरे व कड़ाके ठंड की वजह से रेलवे लाइन पर लॉक चेक कर रहे रेलवे कर्मचारी को मालगाड़ी ने कुचला, मौत।

Ajit Sinha

अमेरिकन एक्सप्रेस कंपनी के वीजा सेक्शन के मैनेजर व फरीदाबाद के सेक्टर – 77 के सैमुअल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद में भाजपा का सक्रिय सदस्यता सम्मेलन, कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सक्रिय सदस्यों को किया जनसेवा के लिए प्रेरित।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x