Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

27 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस सुरक्षा में ट्रेन के माध्यम से भेजा गया; अतिरिक्त कोच की व्यवस्था कर ट्रेन से किया रवाना-वीडियो देखें।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर गुरुग्राम पुलिस द्वारा जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान करके उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में गुरुग्राम में अवैध रूप से रह रहे कुल 27 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा में ट्रेन के माध्यम से रवाना किया गया।

उल्लेखनीय है कि गुरुग्राम पुलिस की एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) तथा पीओ स्टाफ की अलग-अलग कार्य वाहियों के दौरान इन 27 बांग्लादेशी व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया था। प्रारंभिक जांच में इनके पास भारत में रहने से संबंधित वैध वीजा, पासपोर्ट अथवा अन्य आवश्यक अनुमति नहीं पाई गई थी। हिरासत में लिए गए सभी व्यक्तियों को डिटेंशन सेंटर, मानेसर भेजा गया था, जहां उनके संबंध में आवश्यक वैधानिक एवं प्रशासनिक प्रक्रिया अमल में लाई गई।

आज शुक्रवार को उक्त प्रक्रिया के तहत कुल 27 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा एवं निगरानी में ट्रेन से रवाना किया गया। यात्रा के दौरान सभी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्रेन में एक अतिरिक्त जनरल कोच भी अटैच करवाया गया। सभी 27 बांग्लादेशी नागरिक पुलिस कर्मचारियों के साथ ट्रेन में सवार हुए तथा ट्रेन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सफलतापूर्वक रवाना हो गई। इस दौरान पूरी कार्यवाही को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। गुरुग्राम पुलिस द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों की पहचान, सत्यापन तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही का अभियान निरंतर जारी है।

Related posts

पलवल पुलिस में तैनात दो पुलिस के 2 जवान हुए सेवानिवृत्त, पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित ।

Ajit Sinha

ओडिशा यौन उत्पीड़न-आत्मदाह प्रकरण पर कांग्रेस ने मांगा सीएम का इस्तीफा, कहा-मामले की न्यायिक जांच हो

Ajit Sinha

दो दिवसीय हड़ताल अवधि को अवकाश के रूप में नियमित करने का निर्णय : विक्रम सिंह

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x